फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   van in single use plastik

बदलेगी सोच, तभी लगेगी सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
van in single use plastik
बदलेगी सोच, तभी लगेगी सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक
विज्ञापन

शहर में रैली निकाल कर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के लिए लोगों को किया गया जागरूक
संभल। पर्यावरण को बचाने के लिए जिले के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पांच दिवसीय जागरुकता अभियान का बुधवार से शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न समाजसेवी संगठनों और विद्यार्थियों को अभियान से जोड़ते हुए शपथ दिलाई गई। इस मौके पर उनसे सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और दूसरे लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर पालिका परिषद द्वारा पांच दिवसीय सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के संबंध में जागरुकता अभियान चलाया गया। अपर जिलाधिकारी ने एनसीसी कैडेट्स, नगर पालिका कर्मचारी, अध्यापकों, नारी उत्थान समिति व अब्बासी सोसाइटी के सदस्यों को शपथ दिलाकर रैली को रवाना किया। इस दौरान लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई। नगर पालिका मैदान में बुधवार को पांच दिवसीय सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी प्रतिबंध के लिए महाशपथ अभियान चलाया गया। इस मौके पर नगर पालिका मैदान में स्वच्छता कार्यक्रम के साथ-साथ जागरुकता कार्यशाला भी हुई। अपर जिलाधिकारी कमलेश कुमार अवस्थी ने एनसीसी कैडेट्स, अध्यापकों, नारी उत्थान समिति की अध्यक्ष व अब्बासी सोसाइटी के सदस्यों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए उसका प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। रैली नगर पालिका से तहसील रोड, कोतवाली, चमन सराय से अस्पताल चौराहा होते हुए शकर चौराहे से नगर पालिका मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई। मुख्य बाजार में नगर पालिका द्वारा आयोजित नुक्कड़ नाटक में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अवर अभियंता राजीव गुप्ता ने लोगों व दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने व उससे होने वाले दुष्प्रभावों के संबंध में जानकारी दी। एसडीएम विनय कुमार मिश्र ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करते हुए सफाई व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। नगर पालिका के मैदान में पालिका कर्मचारियों व अब्बासी वेलफेयर सोसायटी के द्वारा साफ-सफाई की गई। वहीं सरायतरीन व हयातनगर के श्री उम्मेदराय वार्ष्णेय इंटर कालेज के छात्रों, अध्यापकों व सामाजिक संगठनों के सहयोग से महाशपथ का आयोजन करते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ने करने की शपथ सफाई व खाद्य निरीक्षक आवेश कुमार व राजस्व निरीक्षक विनित कुमार सिंह द्वारा दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed