फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Vaccination of adolescents decreasing due to lack of awareness

जागरूकता की कमी के चलते घट रहा किशोरों का टीकाकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Vaccination of adolescents decreasing due to lack of awareness
संभल। जिले में किशोरों का टीकाकरण पिछले एक सप्ताह में आधा रह गया है। हर सप्ताह टीकाकरण घट रहा है। तीन जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण में शुरूआती दौर तेजी से गुजरा लेकिन बाद में यह रफ्तार हल्की होती गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार स्कूलों में अभी कुछ छात्र टीके से वंचित रह गए हैं। वहीं ग्रामीण इलाके में जागरूकता की कमी के चलते पूरा सहयोग नहीं मिल रहा। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि ग्रामीण इलाके में ग्राम पंचायत स्तर पर भी सहयोग लिया जा रहा है। जिससे लोगों में जागरूकता बने टीकाकरण आगे बढ़ सके। इस एक सप्ताह में पहले सप्ताह हुए टीकाकरण का करीब आधा टीकाकरण घटा है।
विज्ञापन

जिले में 1,55,985 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य है। इस लक्ष्य के सापेक्ष 25 दिनों में 98,798 किशोरों को पहला टीका लगाया गया है। अभी तय लक्ष्य का 63.34 प्रतिशत ही टीकाकरण हुआ है। 57,187 किशोरों को टीका लगना बाकी है। जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस दौरान किशोरों को शत प्रतिशत टीकाकरण करना स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

स्कूलों में भी शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं हुआ है। ग्रामीण इलाकों में जागरूक कर टीकाकरण कराने के लिए किशोर व किशोरियों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए ग्राम प्रधानों से भी सहयोग लिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर यही कारण है जो 21 से 28 जनवरी तक 20914 किशोर व किशोरियों को टीका लगा है। जबकि 14 से 20 जनवरी तक 37,050 किशोरों को टीका लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में कुछ किशोर व किशोरियां रह गई हैं। स्कूल की तरफ से जैसे ही सूची मिलेगी तो टीके से वंचित किशोर व किशोरियों को भी टीका लगा दिया जाएगा। गांव में आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को जागरूक करने के लिए लगाया गया है, जिससे टीकाकरण तेजी से हो सके और लक्ष्य को पूरा किया जा सके।
डा. पंकज विश्नोई, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed