फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Urticaria patients increased due to cold in weather, rashes on the body

मौसम में ठंड से अर्टिकेरिया के रोगी बढ़े, शरीर पर पड़ रहे चकत्ते

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Urticaria patients increased due to cold in weather, rashes on the body
चंदौसी। बारिश के बाद पड़ रही कड़ाके की ठंड से अर्टिकेरिया (त्वचा संबंधी रोग) रोगी बढ़ रहे हैं। शरीर पर लाल चकत्ते के साथ से मरीजों का बुरा हाल है। इसमें बच्चों सहित बड़े बुजुर्ग तक इस रोग की चपेट में हैं।
विज्ञापन

पहले एक सप्ताह रुक रुक बारिश होती रही और ठंड बनी रही। अब आसमान में बादल छाए हैं। हल्की हवा से गलन हो रही है और सूर्य देव भी दिखाई नहीं दे रहे। सर्दियों में धूप नहीं खिलने से गर्म कपड़ों में एलर्जी वाले कीटाणु पनप रहे हैं। ये शरीर की त्वचा को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. अरशद ने बताया कि तापमान में उतार-चढ़ाव से बीमारी गंभीर होती है। सर्दियों में ही इस बीमारी का असर दिखता है। इसकी चपेट में आने से मरीज के शरीर पर पित्ती उछलती है, पूरे शरीर पर लाल चकत्ते बन जाते हैं। इसके अलावा फ्रोस्ट लाइट्स बीमारी भी लोगों को परेशान कर रही है। इससे मरीज के हाथ-पैर सुन हो जाते हैं। उसने घाव बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्टिकेरिया के लक्षण
- त्वचा में खिंचाव महसूस होना, खुजली होना।
- पूरे शरीर में अचानक खुजली होना।
- काम करते समय शरीर में चकत्ते, पित्ती उछल जाना।
- गर्म कपड़े पहनने के दौरान भयंकर एलर्जी होना।
यह बरतें सावधानी
- साफ सफाई रखे, रोजाना पकड़े बदलें।
- कपड़ों को प्रेस कर पहने।
- तला खाना खाने से बचें।
- पानी का अधिक से अधिक सेवन करें।
रोजाना करीब 350 मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें से 40-50 मरीज त्वचा संबंधी रोगों के आ रहे हैं। साफ सफाई के साथ एहतियात बरतना जरूरी है। रोग से संबंधित चिकित्सक से जरूर सलाह लें।
डा. हरवेंद्र सिंह, एमओआईसी सीएचसी, चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed