फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   urea crisis in sambhal

अब लेखपालों की निगरानी में बंटेगा यूरिया, नहीं होगी कालाबाजारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
urea crisis in sambhal
चंदौसी। जनपद में गुजरात से करीब 60 हजार यूरिया के कट्टे यानी करीब 3001 मीट्रिक टन यूरिया की रैक रविवार को पहुंच जाएगी। चंदौसी क्षेत्र में लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मचारियों की देखरेख में यूरिया का वितरण किया जाएगा। कालाबाजारी रोकने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

जिले में पिछले करीब एक माह से यूरिया की भारी किल्लत है।
किसान परेशान हैं। समय पर यूरिया नहीं मिल पा रहा है। बदायूं और रामपुर जनपद के किसानों के आने से भीड़ लगी है तथा कुछ निजी दुकानदार कालाबाजारी कर रहे हैं। सहकारी समितियों की दुकानों पर कालाबाजारी रोकने के लिए चंदौसी तहसील प्रशासन ने लेखपालों की ड्यूटी लगाई है। समिति की दुकानों पर लेखपाल के साथ-साथ एक कर्मचारी कृषि विभाग का भी तैनात रहेगा। ताकि यूरिया की कालाबाजारी न हो सके।
विज्ञापन

73 सहकारी समितियों से बंटेगा तीन हजार मीट्रिक टन यूरिया
गुजरात के हजारा स्थित कृभको प्लांट से करीब 3001.5 मीट्रिक टन यूरिया की एक रैक संभल के लिए आ रही है। इस रैक के रविवार को दोपहर के बाद तक जनपद में पहुंचने की संभावना है। इसकी बिक्री जनपद के सहकारिता विभाग, गन्ना विभाग और उद्यान विभाग की सहकारी समितियों से की जाएगी। ताकि सभी किसानों को यूरिया मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इफ्को केंद्र और समिति पर लगी भीड़
चंदौसी। इफ्को केंद्र मंडी समिति और बदायूं चुंगी स्थित सहकारी समिति पर यूरिया लेने के लिए सुबह से किसानों की भीड़ लगी रही। सुबह छह बजे लाइन में लगने के बाद साढ़े दस बजे टोकन वितरित किये गए। इसके बाद किसान अपने नंबर का इंतजार करते रहे। शाम तक भीड़ लगी रही। टोकन न मिलने के बाद भी कुछ किसान यूरिया के इंतजार में शाम तक केंद्रों के बाहर बैठे रहे। यूरिया खत्म होने के बाद निराश होकर खाली हाथ घर को लौट गए।

रविवार को दोपहर के बाद तक यूरिया की रैक संभल पहुंच जाएगी। सहकारी समितियों से ही यूरिया की बिक्री की जाएगी। सभी किसानों को यूरिया मिले, इसके लिए सहकारी समिति पर लेखपाल और कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
नरेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed