फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uproar over not taking off shoes before entering the examination hall, police took charge

परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले जूते न उतारने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Uproar over not taking off shoes before entering the examination hall, police took charge
संभल। एमजीएम महाविद्यालय में परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले जूते न उतारने को लेकर हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परीक्षा कराने के लिए जो गाइडलाइन महाविद्यालय की निर्धारित थी, उसी के मुताबिक परीक्षार्थियों के जूते उतरवाए गए और परीक्षा कक्ष में जाने दिया। करीब पंद्रह मिनट तक हंगामे का माहौल बना रहा। पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ और परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

एलएलबी की परीक्षा के लिए चंदौसी स्थित रोटरी महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। आरोप है कि वहां पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा के दौरान हंगामा किया और उड़ाका दल के साथ अभ्रदता की। इसके बाद कुलपति ने इसे संज्ञान में लिया और तत्काल परीक्षा केंद्र को डिबार कर एमजीएम महाविद्यालय संभल को नया परीक्षा केंद्र बनाया गया। एमजीएम महाविद्यालय में परीक्षा के लिए नियुक्त केंद्राध्यक्ष डा. आबिद हुसैन हैदरी ने बताया कि14 मई की सुबह सात बजे से एलएलबी प्रथम और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। चेकिंग के बाद ज्यादातर परीक्षार्थी कक्ष में प्रवेश कर चुके थे लेकिन कुछ परीक्षार्थी आए और जूते न उतारने की बात कहते हुए बहस करने लगे। हंगामे का माहौल बन गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और परीक्षार्थियों को समझाबुझाकर मामला शांत कराया गया। केंद्राध्यक्ष ने बताया कि पंजीकृत 507 परीक्षार्थियों में से 16 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

----------------
कोट
जूते पहनकर परीक्षा कक्ष में हम किसी परीक्षार्थी को नहीं बैठने देंगे। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराना हमारी प्राथमिकता रही है। परीक्षा केंद्र पर आगे को जो परीक्षार्थी परीक्षा देने आएं, वह जूते न पहनकर आएं। स्लीपर और सेंडिल पहनकर ताकि कोई व्यवधान पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. योगेंद्र सिंह, प्राचार्य, एमजीएम महाविद्यालय, संभल।
------
कोट
परीक्षार्थियों द्वारा हंगामा करने की सूचना मिलने पर परीक्षा केंद्र पहुंचे थे। मामूली बहसबाजी हो गई थी। परीक्षार्थियों को समझा दिया गया। इसके बाद परीक्षा संकुशल संपन्न हो गई।
ओमकार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली, संभल।
-------
फोटो संख्या-30 व 31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed