फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UPIDA has invited proposals for land acquisition for the second phase.

औद्योगिक गलियारा: यूपीडा ने दूसरे चरण में भूमि क्रय करने का प्रस्ताव मांगा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
UPIDA has invited proposals for land acquisition for the second phase.
संभल। जनपद में गंगा एक्सप्रेसवे किनारे विकसित जा रहे औद्योगिक गलियारे के लिए चिह्नित 340.44 हेक्टेयर भूमि खरीदने का प्रस्ताव यूपीडा ने मांगा है। इस बाबत पत्र में बताया कि अनुमोदित भूमि की दरों और कुल भूमि मूल्य का क्रय प्रस्ताव उपलब्ध कराया जाए, ताकि अग्रिम कार्रवाई शुरू हो। एसडीएम ने बताया कि 892 गाटे हैं, जिनकी खरीद होनी है। क्रय प्रस्ताव तैयार कराना शुरू कराया है। जल्द ही यूपीडा को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, पहले चरण में 222.20 हेक्टेयर भूमि की खरीद हो चुकी है। अब दूसरे चरण में भूमि खरीदी जानी है। इसके लिए गांव अमावती कुतुबपुर में 48.73, सारंगपुर में 92.25, भमौरी पट्टी में 58.31, खरसफा में 68.82, सौंधन मोहम्मदपुर में 58.67 हेक्टेयर भूमि खरीद को मंजूरी दी गई है। जबकि इन्हीं गांवों में 13.63 हेक्टेयर से अधिक सरकारी भूमि भी मिली है। कुल 340.44 हेक्टेयर भूमि की खरीद होनी है।
विज्ञापन

यह पहले चरण से कहीं अधिक है, क्योंकि उस समय चार गांवों में 239 हेक्टेयर भूमि चिह्नित की गई थी। जिनमें से 222 हेक्टेयर खरीदी गई। यूपीडा की टीम ने बीते दिनों निरीक्षण करके भूमि को फाइनल किया। अब यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपक कुमार ने पत्र लिखकर भूमि क्रय करने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। उम्मीद है कि जल्द ही भूमि की खरीद शुरु हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
स्थानीय उद्योगों को भी मिलेगा वैश्विक मंच

यूपीडा के औद्योगिक गलियारे का मुख्य उद्देश्य स्थानीय हड्डी सींग, मेंथा आदि उद्योग को वैश्विक स्तर पर पहुंचाना है। बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाओं से उत्पादों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंचाना आसान होगा। इससे स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और निर्यात क्षमता में वृद्धि होगी। इस क्षेत्र में निवेश करने वाली इकाइयों को विशेष प्रोत्साहन मिलेंगे।

00000
बड़ी कंपनियों के खुलेंगे कारखाने और वेयरहाउस
मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स क्लस्टर में बड़ी कंपनियों के कारखाने और वेयरहाउस खुलेंगे। इससे संभल और आसपास के जिलों के हजारों युवाओं को अपने ही शहर में नौकरी और स्वरोजगार के बेहतरीन अवसर मिलेंगे। स्थानीय प्रतिभा को अब रोजगार के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। संभल हमेशा से ही हड्डी सींग, मेंथा आदि का बड़ा केंद्र रहा है। इस क्लस्टर के बनने से स्थानीय व्यापारियों को ग्लोबल लॉजिस्टिक्स सपोर्ट मिलेगा। माल को स्टोर करने, पैक करने और भेजने की लागत कम होगी, जिससे संभल का उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में और अधिक प्रतिस्पर्धी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed