फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Wife left home with lover, dispute arose after confronting husband...admitted to hospital

UP: प्रेमी के साथ घर से चली गई पत्नी, पति से सामना होने पर विवाद... हालत बिगड़ी तो दोनों अस्पताल में भर्ती

Mon, 05 Feb 2024 02:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 02:29 PM IST
सार

प्रेमी के साथ घर से गई महिला का पति से सामना होने के बाद विवाद हो गया। दोनों ने एक दूसरे को जमकर सुनाया। इसके बाद दोनों हालत बिगड़ गई। उसको अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पता चला कि दोनों ने कीटनाशक का सेवन कर लिया था।

विज्ञापन
UP: Wife left home with lover, dispute arose after confronting husband...admitted to hospital
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई महिला का जब पति से कोतवाली में सामना हुआ तो विवाद हो गया। इस दौरान पति की हालत बिगड़ गई। उसको सीएचसी बहजोई में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद महिला को भी सांस लेने में परेशानी होने लगी। चर्चा रही कि पति-पत्नी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद दंपती की हालत में सुधार हो गया और चिकित्सक ने अस्पताल से भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पहली जनवरी को प्रेमी के साथ चली गई थी। पुलिस ने महिला चंडीगढ़ से खोज निकाला और प्रेमी को भी हिरासत में लिया।
विज्ञापन


बहजोई थाना प्रभारी सत्येंद्र पंवार ने बताया कि महिला पहली जनवरी को घर से प्रेमी के साथ गई थी। महिला का जब पति से सामना हुआ तो विवाद हो गया था। इस दौरान दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी। उपचार के बाद दोनों की हालत ठीक है। महिला के भाई ने बताया कि उनकी बहन और जीजा ने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाली गलौज के बाद महिला का सिर फोड़ा

धनारी के बंदरई कमलगढ़ निवासी गिरिराज शनिवार की शाम घर पर बैठा था। उसी समय गांव का राजेश शराब के नशे में वहां आया। उसने गिरिराज से गाली गलौज शुरू कर दी। इसको लेकर दोनों में कहासुनी होने लगी। तभी आरोपी के भाई काले और भारत भी आ गए।



आरोप है कि तीनों लोगों ने उसके साथ मारपीट की। बीच बचाव में उसकी मां ओमवती के सिर पर भी डंडे से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने महिला को बहजोई अस्पताल में मेडिकल के लिए भेजा है। वहीं तहरीर पर रजनेश और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed