फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Deputy Director arrested for accepting a bribe of ₹10,000, 70 days before retirement

UP: रिटायरमेंट से 70 दिन पहले दस हजार की घूस लेते डिप्टी डायरेक्टर गिरफ्तार, दो माह से चक्कर लगवा रहा था अफसर

Sat, 25 Jul 2026 03:25 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 25 Jul 2026 03:25 PM IST
सार

विजिलेंस टीम ने राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के उपनिदेशक रूप सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि उन्होंने बीजों के सत्यापन और टैग जारी करने के बदले कुल 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।  वह दो अक्तूबर 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। 

विज्ञापन
UP: Deputy Director arrested for accepting a bribe of ₹10,000, 70 days before retirement
घूस लेने का आरोपी रूप सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विजिलेंस की टीम ने शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 बजे उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था मुरादाबाद के उपनिदेशक रूप सिंह को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए ऑफिस से ही रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। रूप सिंह 70 दिन बाद यानी दो अक्तूबर 2026 को रिटायर्ड होने वाले हैं। आरोपी उप निदेशक ने बीजों के सत्यापन और टैग जारी करने के नाम पर 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

विज्ञापन


बाकी 60 हजार रुपये अगस्त के दूसरे सप्ताह में देने तय हुए थे। टीम आरोपी को अपने साथ बरेली ले गई है। विजिलेंस बरेली के एसपी अरविंद कुमार ने बताया कि मुरादाबाद के उचैती स्थित उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के कनिष्ठ भंडार अधिकारी विजय वर्मा ने विजिलेंस ऑफिस पहुंच कर शिकायत की थी कि उनके केंद्र पर गेहूं के बीज तैयार किए हैं।
विज्ञापन


बीजों के सत्यापन और टैग जारी करने के नाम पर उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था मुरादाबाद के उपनिदेशक रूप सिंह 70 हजार रुपये मांग रहे हैं। उन्होंने रकम ज्यादा होने की बात कही तो रूप सिंह ने उनसे कहा कि अभी वह दस हजार रुपये दे दें और बाकी 60 हजार रुपये अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में दे दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विजिलेंस ने इन आरोपों की जांच कराई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने इंस्पेक्टर अंगद सिंह के नेतृत्व में 12 सदस्यों की टीम का गठन किया। इसके बाद विजिलेंस टीम ने रूप सिंह को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। शुक्रवार की दोपहर टीम ने मझोला थाना क्षेत्र में मंडी समिति स्थित उत्तर प्रदेश बीज प्रमाणीकरण संस्था के उप निदेशक के कार्यालय में शिकायतकर्ता विजय वर्मा को भेज दिया।

शुक्रवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे विजय वर्मा ने जैसे ही उप निर्देशक के हाथ में दस हजार रुपये दिए। इसी दौरान टीम ने घेराबंदी कर उप निदेशक रूप सिंह को रंगे हाथ दबोच लिया और कार में बैठाकर मूंढापांडे थाने ले गए। एसपी विजिलेंस ने बताया कि आरोपी रूप सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

आरोपी को शनिवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी मूलरूप से बुलंदशहर के छत्तारी थाना क्षेत्र के रसूलपुर उर्फ नारायणपुर का निवासी है। अब परिवार अलीगढ़ के शताब्दी नगर में रहता है।

दो माह से चक्कर लगवा रहा था अधिकारी
दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया आरोपी रूप सिंह दो माह से विजय वर्मा को चक्कर लगवा रहा था। कई बार अनुरोध के बाद भी उसने बीज सत्यापन और टैग जारी करने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद परेशान होकर एक सप्ताह पहले विजय वर्मा बरेली पहुंचे और विजिलेंस अधिकारियों से बात की। इसके बाद ही आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था।

विश्वास में लेने के लिए दे दिए थे 15 हजार रुपये
उत्तर प्रदेश बीच विकास निगम के कनिष्ठ भंडार प्रभारी विजय कुमार वर्मा ने विजिलेंस टीम के कहने पर 15 हजार रुपये पहले ही दे दिए थे और मोबाइल में बातचीत भी रिकार्ड कर ली थी। इसके बाद 10 हजार रुपये और देने के लिए गए थे। इसी दौरान आरोपी को पकड़ लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed