{"_id":"62c9e768c555ff7f6e5fc542","slug":"unknown-vehicle-collided-with-four-bike-riders-returning-home-from-wedding-ceremony-one-killed-three-injured-chandausi-news-mbd434114792","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाइवे पर सीएचसी के पास शुक्रवार की रात दो बजे बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर तीनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मृतक युवक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अर्जुनपुर खुर्द निवासी रामखिलाड़ी 40 वर्ष, मुकेश 25 वर्ष, लालमन 28 वर्ष, भानू 20 वर्ष एक बाइक पर सवार होकर शुक्रवार को गुन्नौर थाना क्षेेत्र के गांव शाहपुर में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। शुक्रवार की रात शादी समारोह में शामिल होकर चारों युवक बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। रात दो बजे बाइक सवार जब मेरठ-बदायूं हाइवे पर सीएचसी के पास पहुंचे, तो सामने से आ रहे किसी वाहन चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करया। जहां चिकित्सक ने रामखिलाड़ी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि मुकेश, लालमन व भानू की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जबकि घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक युवक के पिता बिशनपाल की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाइक चला रहे रामखिलाड़ी ने हेलमेट नहीं पहना था।