फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uncontrolled bike collided with divider, one killed, another serious

डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collided with divider, one killed, another serious
संभल। सिरसी में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सोमवार की सुबह आठ बजे के करीब गैस एजेंसी के गोदाम के सामने बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। योगेंद्र कुमार पुत्र जयपाल सिंह (20) की रास्ते में मौत गई। जबकि उसके साथी नितिन सैनी की हालत गंभीर है। जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आठ बजे के करीब सिरसी के मोहल्ला चौधरियान निवासी योगेंद्र कुमार पुत्र जयपाल सिंह (20) अपने मोहल्ले के ही साथी नितिन सैनी पुत्र हरपाल सिंह (16) के साथ बाइक से मैनाठेर में अपने भाई के खोके की चाबी देने जा रहा था। जैसे ही वह हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र में संभल- मुरादाबाद मार्ग पर गैस एजेंसी के गोदाम के सामने पहुंचा तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बाइक के टकराने से दोनों बाइक सवार सड़क के दूसरी ओर जाकर गिरे। बाइक खंदक में जा गिरी। डिवाइडर और सड़क से टकराने पर दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। परिजन घायलों को अस्पताल लेकर चले। रास्ते में योगेंद्र कुमार की मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी थी। जबकि घायल नितिन सैनी का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि योगेंद्र कुमार के बड़े भाई अर्जुन सिंह का मैनाठेर में छोले भटूरे का खोका है। सुबह में वह खोखे की चाबी घर पर ही भूल गया था। वहां जाकर उसने योगेंद्र से चाबी लाने को कहा था। जिसके बाद वह मैनाठेर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed