फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uncontrolled Alto car rams into tempo, woman dies

अनियंत्रित आल्टो कार ने टैंपो में मारी टक्कर, महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Alto car rams into tempo, woman dies
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर और शकरपुर के बीच अनियंत्रित कार ने टेंपो में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला को गंभीर चोट आई। पति प्रथी महिला को जिला अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेते हुए कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अमरोहा जिले के आदमपुर थाने के गांव इमरतपुर निवासी सोमवती (50) पत्नी प्रथी टेंपो में सवार होकर संभल जा रही थीं। सोमवती टेंपो में पीछे की सीट पर बैठी हुई थीं। जबकि महिला का पति टेंपो में आगे सवार थे। जैसे ही टेंपो गांव लखनपुर-शकरपुर के नजदीक पहुंचा, पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इसमें सोमवती को गंभीर चोट लगी। और वह टेंपो से नीचे जा गिरी। पति प्रथी ने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित पति ने बताया कि उसकी पत्नी की तबियत ठीक नहीं थीं। इसलिए वह मुरादाबाद से दवाई दिलाने जा रहे थे। संभल तक टैंपों से आते समय हादसा हो गया। कैलादेवी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। कार भी पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed