फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   uncle raped his nephew

रिश्ते के चाचा ने किशोरी को किया गर्भवती

Thu, 26 Apr 2018 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Thu, 26 Apr 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
uncle raped his nephew
Rape, Gangrape
रिश्ते के चाचा पर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। मामला तब खुला जब किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई। परिजन किशोरी को लेकर अस्पताल पहुंचे। घटना संभल जिले की गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक गांव की है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़िता को संभल के जिला अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया जहां उसने बुधवार की शाम को मृत शिशु को जन्म दिया।    
विज्ञापन

  
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के निवासी ग्रामीण की बेटी ने मंगलवार को परिजनों से पेट में दर्द की शिकायत की। परिजन उसे लेकर गुन्नौर में एक डाक्टर के पास पहुंचे। किशोरी को देखने के बाद डाक्टर ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन किशोरी को गांव में रिश्तेदार के यहां लेकर गए। बुधवार सुबह परिजन किशोरी को लेकर गुन्नौर कोतवाली पहुंचे। पिता की ओर से तहरीर दी गई।
विज्ञापन



पुलिस ने किशोरी को प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहां से रेफर होने के बाद दोपहर के वक्त किशोरी को जिला अस्पताल लाया गया। किशोरी के पिता ने बताया किशोरी के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया है। घटना सात-आठ महीने पहले उस वक्त हुई जब किशोरी उन्हें खाना देने के लिए खेत पर जा रही थी। रास्ते में किशोरी को रिश्ते के चाचा ने खेत में खींच लिया था। तमंचा तानकर दुष्कर्म किया। घर जाकर घटना की जानकारी देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसलिए किशोरी सहमी रही। उसने किसी को कुछ नहीं बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्हें मंगलवार को दुष्कर्म किए जाने की जानकारी तब मिली जब किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई। गुन्नौर के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed