फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Uncle dies of electrocution; nephew suffers burns.

Sambhal News: झूलती हाईटेंशन के तार से छू गई थ्रेशर मशीन, करंट से चाचा की मौत, भतीजा झुलसा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Uncle dies of electrocution; nephew suffers burns.
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार थ्रेशर मशीन में छू गया। इससे मशीन में उतरे करंट की चपेट में आकर चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में चीख-पुकार मच गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अमन कुमार (20) को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू (13) का उपचार जारी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी अमर सिंह ने बताया कि उनका बेटा अमन कुमार और उनके मोहल्ले में रहने वाला रिश्ते का भतीजा मोनू खेत में मक्का निकलवाने के लिए थ्रेशर मशीन लेकर जा रहे थे। दोनों ट्रैक्टर के पीछे थ्रेशर मशीन को पकड़कर चल रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन का तार, जो काफी नीचे लटक रहा था, अचानक थ्रेशर मशीन से छू गया।
विज्ञापन

तार के संपर्क में आते ही पूरी थ्रेशर मशीन में करंट दौड़ गया और मशीन पकड़े हुए चल रहे चाचा-भतीजे उसकी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। माैके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को जुनावई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने अमन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोनू का उपचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अमन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, जेई मनोज पटेल ने बताया कि जहां से मशीन निकली है वहां देखना पड़ेगा कि तार कितने नीचे हैं। इसकी जानकारी नहीं दी गई। कल मौके पर टीम भेज कर दिखवाया जाएगा। ढीले तारों को कसा जाएगा।

-----------
शादी की खुशियों को लगा ग्रहण
जुनावई। बिलखते अमर सिंह ने बताया अमन कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जबकि मां की पहले ही मौत हो चुकी है। अमन की जनपद बदायूं के कछला क्षेत्र में शादी की बातचीत चल रही थी। घर में कुछ समय बाद शादी की शहनाइयां गूंजने वाली थीं, लेकिन इस अचानक हुए हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। अमन की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed