फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two woman arrest in sambhal

देह व्यापार की सूचना पर पहुंची पुलिस, दो महिलाओं समेत तीन लोग पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
two woman arrest in sambhal
संभल। कोतवाली क्षेत्र के नूरियो सराय में एक घर के भीतर दो महिलाओं को अनैतिक कार्य करने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा। जबकि दो युवक मौके से भाग गए। पुलिस ने मकान मालिक को भी हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को अंदेशा है कि इस मकान में काफी समय से अनैतिक कार्य चल रहा था। जिसकी सूचना किसी ने यूपी 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया। बुधवार को दोपहर दो बजे करीब नूरियो सराय के किसी व्यक्ति ने यूूपी 112 पुलिस को सूचना दी कि एक घर में अनैतिक कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

बाहर से कुछ युवतियां व युवक आए हैं। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस मौके पर पहुंच गई। साथ ही कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस और यूपी112 पुलिस ने घर में दबिश दी। इस दौरान दो युवक तो भाग गए लेकिन दो महिलाएं पुलिस ने हिरासत में ले लीं। पूछताछ करने पर उन्होंने दिल्ली का रहने वाला बताया और छोड़ने की गुहार लगाई। मकान मालिक को भी हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक पर ही अनैतिक कार्य कराने की सूचना पुलिस को दी गई थी। मोहल्ले वासियों का कहना है कि पकड़े गए लोग अनैतिक कार्य करते हैं। मोहल्ले के लोग बेहद परेशान हैं। हर दिन महिलाएं और अनजान व्यक्ति आते हैं। इससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। पुलिस ने तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed