{"_id":"60d38f678ebc3ef20a6c6c1c","slug":"two-real-brothers-died-by-drowning-in-the-pond-chandausi-news-mbd393291415","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
जुनावई। पिता को खेत पर खाना देकर लौट रहे दो भाइयों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। खेत से वापस आते समय पर दोनों बच्चे तालाब के किनारे चले गए थे। बच्चों को तालाब में डूबते हुए किसी से नहीं देखा था। शाम के वक्त दोनों के शव जब तालाब में उतरता गए तो लोगों को इस बारे में पता चला।
गांव बिलासपुर में चारागाह की जमीन पर तालाब बना हुआ है। उसमें बारिश का पानी भरा हुआ था। तालाब के निकट ही किसान तिलक सिंह का खेत है। बुधवार की शाम करीब चार बजे तिलक सिंह खेत में हल चला रहे थे। उनका बेटे दीपक कुमार (10) और रोहिताश कुमार (7) खेत पर खाना लेकर आए थे। वहां से घर लौटते समय दोनों तालाब किनारे चले गए। दोनों भाइयों को तालाब में डूबते हुए किसने नहीं देखा। शाम के वक्त दोनों की बड़ी बहन खेत से घास लेकर लौट रही थी तो उसने दोनों का शव तालाब में उतारते हुए देखा।
उसके चिल्लाने पर तिलक सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान मौके पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों की मदद से दोनों का शव पानी से निकाला गया। दो बच्चों की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।