फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two person deis in road accident

अलग-अलग हादसों में दो कार सवारों की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
two person deis in road accident
संभल/चंदौसी। जिले में हाईवे पर अलग-अलग दो हादसों में दो कार सवारों की मौत हो गई। वहीं इन हादसों में छह लोेग घायल हुए हैं। चंदौसी में हाईवे बाईपास पर रविवार की रात कार तेज गति में अनियंत्रित होकर पलट गई और लुढ़कती हुई फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरा हादसा सोमवार की की सुबह बहजोई थाना क्षेत्र के इस्लामनगर-बहजोई मार्ग पर हुआ। दिल्ली जा रहे कार सवार भाइयों को ट्रक ने टक्कर मार दी। इसमें एक भाई की मौत हो गई वहीं तीन भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

चंदौसी के विकास नगर निवासी अभिजीत उर्फ अभि (20) रविवार की रात ढाबे पर खाना खाने गया था। उसके साथ कार में शक्तिनगर निवासी उसका दोस्त आयुष, गांव अफजलपुर डरौली निवासी मुनीम भी था। रात करीब 12 बजे तीनों खाना खाकर वापस जा रहे थे। चंदौसी में हाईवे बाईपास से फ्लाईओवर पर तेज गति में उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार ने कई पलटे खाए और फ्लाईओवर से करीब 20 फुट नीचे आ गिरी। हादसे में कार में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त कार में से किसी तरह बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने अभिजीत को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने आयुष व मुनीम को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। शव घर पहुंचने पर परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे करीब बहजोई-इस्लामनगर मार्ग पर डीआर रिसोर्ट के निकट एक ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार सवार चार सगे भाइयों मोहम्मद आसिफ, जावेद, मोहम्मद आरिफ व राशिद पुत्र मोहम्मद नबी निवासी श्रीराम कालोनी, दिल्ली समेत रिजवान पुत्र शरीफ निवासी गली नं. 15, खजूरी खास, दिल्ली घायल हो गए। इनमें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्साधिकारी ने मोहम्मद आसिफ, जावेद, राशिद व रिजवान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मुरादाबाद रेफर किया गया। जावेद (19) की मुरादाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाल रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार सवार लोग बदायूं से लौट रहे थे और अपने घर दिल्ली जा रहे थे। इस हादसे के बाद किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed