फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two people fought with each other

पाली की मढ़ैया में विवाद पर पथराव, पांच घायल

Sat, 28 Apr 2018 01:44 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sat, 28 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
two people fought with each other
fighting shimla
समोली थाना क्षेत्र के गांव पाली की मढ़ैया में शुक्रवार शाम को दो क्षों में विवाद और मारपीट हुई। इसके बाद पथराव भी हुआ जिसमें दोनों पक्षों के पांच लोगों को चोट आई है।        
विज्ञापन

गांव पाली की मढ़ैया निवासी गंगाराम सिंह और केहर सिंह के पक्ष में विवाद हुआ। गंगाराम को खेत में गन्ने की बुआई करानी थी। इसके लिए वह गांव के ही केहर सिंह के पास गया था।
विज्ञापन


बुआई के लिए खेत में सर्रे बनाए जाने थे। इसी मामले में केहर सिंह से विवाद हुआ। इसके बाद पथराव हुआ। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। घायलों में एक गंगाराम को जिला अस्पताल लाया गया है। गंगाराम के बेटे ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग और पथराव का आरोप लगाया। उनका कहना था कि उनके पिता पर फायर किया गया है। गोली चेहरे में लगी है। संभल पुलिस क्षेत्राधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट  और पथराव की जानकारी थाना पुलिस ने उन्हें दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना  करेगी। इसके बाद आरोपियों कार्रवाई होगी। वहीं असमोली के थाना प्रभारी राजवीर सिंह बताया कि कुछ लोगों को मौके से पकड़ा गया है। दोनों पक्षों के पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें एक पक्ष से गंगाराम, सुरेश देवी व रूबी जबकि दूसरे पक्ष से गजेंद्र और अशोक हैं। गंगाराम को तत्काल अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों का भी मेडिकल कराया जा रहा है।  मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस को  मारपीट और पथराव की जानकारी दी है। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed