{"_id":"627eb6b73ab0cf56ea476df0","slug":"two-non-staff-roadways-buses-started-operating-between-chandausi-moradabad-chandausi-news-mbd4279444157","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौसी-मुरादाबाद के बीच दो नॉन स्टॉफ रोडवेज बसों का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौसी-मुरादाबाद के बीच दो नॉन स्टॉफ रोडवेज बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन
चंदौसी के रोडवेज बस स्टैंड से नॉन स्टॉफ बस को रवाना करते स्टेशन प्रभारी। संवाद
- फोटो : CHANDAUSI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी। परिवहन निगम द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए पीतल नगर डिपो की दो बसों को चंदौसी-मुरादाबाद के बीच नॉन-स्टॉप सेवा के रुप में शुरू किया गया है। इन दोनों बसों का टिकट रोडवेज बस स्टैंड पर ही काटकर यात्रियों को दिया जाएगा, क्योंकि इन बसों में परिचालक उपलब्ध नहीं होंगे। नॉन स्टाप सेवा वाली इस बस में यात्रियों के लिए खास होगा कि कम समय में गंतव्य तक पहुंचाएगी। सेवा नॉन स्टॉप की होते हुए भी इस बस का किराया सामान्य रहेगा।
मुरादाबाद-चंदौसी के बीच चलने वाली रोडवेज बस बिलारी, कुंदरकी आदि स्टेशनों पर रुकती हैं। सबसे दिक्कत तो यह होती है कि कुंदरकी में बसें बाईपास की जगह शहर में होकर गुजरती है। इससे चंदौसी से मुरादाबाद के बीच का सफर तय करने में यात्रियों को डेढ़ से दो घंटे लगते हैं। यात्रियों की समस्या को देखते हुए परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक लखनऊ ने चंदौसी-मुरादाबाद के बीच पीतल नगरी डिपो की दो बसों को नॉन स्टॉप सेवा के रुप में चलने का निर्देश दिया।
शुक्रवार से यह सेवा शुरू भी हो गई, रोडवेज बस स्टैंड के प्रभारी अनिल मिश्रा ने बताया कि चंदौसी व मुरादाबाद में नॉन स्टाप बसों के टिकट खिड़की से इंचार्ज द्वारा काटे जाएंगे। इन बसों में परिचालक नहीं होगे। समान्य बसें कुंदरकी शहर से होकर गुजरती है। जबकि नॉन स्टॉप सेवा की बसें बाईपास होकर गुजरेंगी। इस तरह से ये बसें चंदौसी मुरादाबाद के बीच चार चक्कर लगाएंगी।