फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   two injured in firing to land

जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, फायरिंग, पुलिस ने छह लोग पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
two injured in firing to land
संभल। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरारतू में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसमें मारपीट के साथ फायरिंग की गई। जिसमें एक युवक घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद कर रहे लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन

दोनों पक्षों की ओर से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं घायल युवक को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। गुरुवार की सुबह पौने बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव लहरारतू में जमीन जोतने को लेकर प्रेमपाल और औतारी के बीच विवाद हो गया।
विज्ञापन

इसमें मारपीट हुई और फायरिंग की गई। इसमें औतारी का चचेरा भाई महेश यादव पुत्र अमर सिंह घायल हो गया। औतारी ने बताया कि उसने काफी समय पहले प्रेमपाल से दस हजार रुपये उधार लिए थे। जिसको वह समय से दे नहीं सका। जिसका ब्याज काफी हो गया और प्रेमपाल ने रुपये लेने का दबाव बनाया। मजबूरन दो बीघा जमीन प्रेमपाल को दे दी। लेकिन प्रेमपाल दूसरी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में गुरुवार को जमीन जोतने के लिए गया था। प्रेमपाल कई लोगों के साथ आया और गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो मारपीट की और अवैध रायफल से फायरिंग की।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से कई लोगों को हिरासत में लिया। रजपुरा थाना के वरिष्ठ उप निरीक्षक कुलदीप सिरोही ने बताया कि जमीन को लेकर काफी समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को विवाद हुआ है। मौके से दोनों पक्ष के छह लोग हिरासत में लिए गए हैं। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed