{"_id":"680fdf4991f727c2d603bae0","slug":"two-groups-clashed-while-performing-mundan-sanskar-at-ganga-ghat-four-injured-sambhal-news-c-204-1-chn1003-119616-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: गंगा घाट पर मुंडन संस्कार करने गए दो पक्ष भिड़े, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: गंगा घाट पर मुंडन संस्कार करने गए दो पक्ष भिड़े, चार घायल
विज्ञापन
बबराला(संभल)। राजघाट गंगा घाट पर बच्चों के मुंडन संस्कार में शामिल होने पहुंचे दो पक्षों में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। जमकर लाठी-डंडों के साथ ईंट पत्थर चले। जिसमें चार लोग घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
सोमवार को गांव शाहपुर निवासी हेमराज के पुत्र का मुंडन संस्कार राजघाट गंगा घाट था। जिसमें नाते रिश्तेदार आए हुए थे। बताया गया है कि भोज के दौरान कुछ लोगों में डीजे पर मनपसंद गीत बजाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर ईंट पत्थर फेंकने लगे। मारपीट में बदायूं जनपद के जरीफनगर निवासी देवेंद्र, योगेश और पवन घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया है।
घायल पवन ने बताया की जब में गंगा घाट राजघाट से गुन्नौर कोतवाली आ रहा था तभी बाइक सवारों ने उसे रास्ते में रोककर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं धनारी थाना क्षेत्र के गांव बगढेर निवासी राधेश्याम ने बताया की मुंडन संस्कार में गंगा घाट पर शामिल होने पहुंचा था। जहां बृजेश नाम के से मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद वह अपने घर लौट रहा था तभी बबराला राजघाट के बीच में उसे कई लोगों ने रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। जिसमें वह घायल हो गया।
विज्ञापन
गुन्नौर कोतवाली अखिलेश प्रधान ने बताया कि एक पक्ष शिकायत लेकर आया है घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया है पूरे मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जा रही है