फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two express trains will be equipped with modern coaches.

Sambhal News: आधुनिक कोचों से लैस की जाएंगी दो एक्सप्रेस ट्रेनें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two express trains will be equipped with modern coaches.
एचएलबी कोच। - फोटो : एचएलबी कोच।
चंदौसी। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस में रेलवे ने बड़ा बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। इन दोनों ट्रेनों में अब पुराने कोच की जगह नए व ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक एचएलबी डिब्बे लगेंगे। नए कोच मजबूत डिजाइन वाले होंगे, जिनमें यात्रियों को सफर करना आरामदायक महसूस होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई रैक में कुल 17 डिब्बे होंगे और इनमें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्थाएं जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन

नए वर्ष में लोकमान्य तिलक टर्मिनल और इंदौर जाने वाले यात्रियों के लिए यात्रा का अनुभव जल्द ही बदलने वाला है। बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और बरेली-इंदौर एक्सप्रेस को अगले वर्ष की फरवरी से नए और उन्नत डिब्बों के साथ चलाया जाएगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद मंडल ने पूरे प्लान को अंतिम रूप दे दिया है।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि 14 फरवरी से लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस बरेली जंक्शन से नए डिब्बों के साथ चलेगी और 16 फरवरी को लोकमान्य तिलक टर्मिनल महाराष्ट्र से नई रैक के साथ ही वापस होगी। वहीं, बरेली-इंदौर एक्सप्रेस 18 फरवरी को बरेली जंक्शन से नई रैक के साथ चलेगी और इंदौर से 19 फरवरी को वापस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed