{"_id":"61d0a36f0f15bb15af46e35c","slug":"two-corona-infected-including-girl-found-sambhal-news-mbd4146490178","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती समेत दो कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती समेत दो कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। जिले में कोरोना संक्रमण फैलना शुरू हो गया है। घर से लापता हुई युवती को पुलिस ने बरामद कर लिया और मेडिकल परीक्षण कराया तो वह कोरोना संक्रमित पाई गई। जबकि एक अन्य संक्रमित मिला जो सैंपल देकर नोएडा के लिए चला गया। स्वास्थ्य विभाग ने नोएडा स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेज दी है। चिंताजनक इसलिए है कि जो व्यक्ति संक्रमित मिला है वह नोएडा में चाट पकौड़े का ठेला लगाता है। वहीं पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है। जो पुलिस कर्मी युवती के संपर्क में रहे हैं उनकी जांच होनी है।
शनिवार को आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई। शनिवार को कैलादेवी थाना पुलिस ने लापता हुई एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती को रामपुर से बरामद किया है। मेडिकल परीक्षण कराने के लिए पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची तो कोरोना की जांच की गई। आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट में युवती संक्रमित मिली है।
इसकी जानकारी पुलिस कर्मियों को हुई हड़कंप मच गया। जो पुलिस कर्मी संपर्क में रहे हैं उनकी जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार को सैंपल लेगी। युवती को कैलादेवी स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके अलावा दूसरा 30 वर्षीय संक्रमित मरीज गुन्नौर तहसील के गांव सैमला का रहने वाला है। नोएडा में चाट पकौड़ी बेचने का काम करता है। तीन पूर्व दिन घर आया हुआ था। बुखार बढ़ा तो कोरोना की जांच के लिए सैंपल दे दिया और शनिवार को ही नोएडा के लिए चला गया। शाम को संक्रमित होने की पुष्टि होने पर हड़कंप मच गया। अब तक पांच दिनों में छह कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें चार संक्रमित दूसरे जिलों के रहने वाले हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी ने बताया कि नोएडा गए व्यक्ति में लक्षण हैं। इसलिए नोएडा के स्वास्थ्य विभाग को सूचना भेज दी है।