{"_id":"61a2804b734b796bf862be02","slug":"two-bikes-collide-one-killed-five-seriously-injured-sambhal-news-mbd410844298","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, पांच गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, पांच गंभीर घायल
विज्ञापन
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव सिहोरी के नजदीक पवांसा-चंदौसी मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। डायल 108 एंबुलेंस 45 मिनट बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने निजी वाहन से घायलों को उपचार के लिए बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदौरा निवासी विनोद चौहान (48) पत्नी के साथ 24 नवंबर को पवांसा में बहनोई की मौत होने पर आए थे। तीन दिन से बहनोई के घर पर रुके हुए थे। शनिवार की शाम करीब 3.30 बजे अपने घर लौट रहे थे। सिहोरी के नजदीक सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें विनोद चौहान, उनकी पत्नी रजनी देवी और बेटा धीरज चौहान घायल हो गए। उपचार को जाते समय विनोद चौहान की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर तीन लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पवांसा पुलिस चौकी के प्रभारी ललित कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।