फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Two arrested with banned meat

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गोवंशीय पशु मांस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए, जेल भेजे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with banned meat
संभल। नखासा कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचे, कारतूस व गोवंशीय पशु की हत्या करने में इस्तेेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

शनिवार की रात को नखासा कोतवाली प्रभारी ने निरीक्षक धर्मपाल सिंह फोर्स के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गांव पल्था में गोवंशीय पशु की हत्या की जा रही है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने मौके पर दबिश दी। आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान अमरोहा जिले के सैदनगली अंतर्गत मोहल्ला नई बस्ती निवासी चांद मोहम्मद और नखासा थाना क्षेत्र के गांव पल्था निवासी मतीन के रूप में कराई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.20 क्विंटल गोवंशीय पशु का मांस, अवशेष, तमंचा, कारतूस, खोखे और गोवंशीय पशु की हत्या करने में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए। नखासा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं। मुखबिर की सूचना पर मौके पर दबिश दी थी। पुलिस को देखकर फायरिंग की जिसमें पुलिस कर्मी बाल बाल बचे। पुलिस पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed