फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   turkon ko sadhne ki koshish to nhin bark k ticket

तुर्कों को साधने की कोशिश तो नहीं बर्क का टिकट

Thu, 29 Dec 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Thu, 29 Dec 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
turkon ko sadhne ki koshish to nhin bark k ticket
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
बिलारी से मौजूदा विधायक का टिकट काटकर पूर्व सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क को टिकट दिया गया है। माना जा रहा है कि तुर्क विरोध को शांत करे के लिए ऐसा कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

महीनाभर पहले मैनाठेर कोतवाली के एक पेट्रोल पंप पर हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की हत्या के बाद सामने आए तुर्क विरादरी के प्रबल विरोध के बीच लंबे समय से अपनी परंपरागत सियासत में खामोश दिख रहे पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क को एक बार फिर मजबूती के साथ सामने ला दिया। सपा को भी लगने लगा कि यदि डा. बर्क को नहीं साधा गया तो वह दूसरी पार्टी में न चले जाएं, यदि ऐसा हुआ तो तुर्क विरादरी का विरोध संभल, मुरादाबाद व अमरोहा जिलों की सीटों पर नुकसान पहुंचा सकता था। 
विज्ञापन



संभल से कैबिनेट मंत्री इकबाल महमूद को भी पार्टी नाराज नहीं कर सकती थी, इसलिए शायद सपा मुखिया ने कैबिनेट मंत्री आजम खां के करीबी माने जाने वाले विधायक मोहम्मद फईम का टिकट काटकर डा. शफीकुर्रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क को दे दिया। हालांकि मोहम्मद फहीम भी तुर्क विरादरी से ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलारी क्षेत्र के सियासी दिग्गज मोहम्मद फहीम का टिकट कटने की वजह चाचा-भतीजे की तकरार से जोड़कर देख रहे हैं। उनका मानना है कि हाल ही में जो भी विधायक मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल हुए, उनमें से कई का पत्ता साफ कर दिया गया है। सपा जिलाध्यक्ष फिरोज खां की बिलारी व संभल सीट पर दावेदारी को भी खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed