फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   True religion is that which has compassion and service: Atul Krishna

सच्चा धर्म वही, जिसमें करुणा, सेवा का भाव हो : अतुल कृष्ण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
True religion is that which has compassion and service: Atul Krishna
चंदौसी के अन्नपूर्णा मंडप उत्सव में कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज को सम्मानित करते श
चंदौसी(संभल)। बहजोई रोड स्थित अन्नपूर्णा उत्सव मंडप में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को गोवर्धन लीला का भावपूर्ण वर्णन किया गया। गोवर्धन लीला प्रसंग सुन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कान्हा के जयकारे भी गूंजते रहे। कथा व्यास अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन संदेश देता है कि सच्चा धर्म वही है, जिसमें करुणा, सेवा और ईश्वर-भक्ति का भाव हो। कथा व्यास ने कहा कि जिस प्रकार भगवान ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र के अहंकार का विनाश किया और गोकुलवासियों को संरक्षण दिया, उसी प्रकार जीवन में संकटों से रक्षा के लिए हमें ईश्वर की शरण ग्रहण करनी चाहिए। महाराज जी ने कहा कि गोवर्धन पूजा यह संदेश देती है कि प्रकृति और गो-सेवा ही वास्तविक धर्म है। जब भक्त सच्चे भाव से शरणागत होता है, तब भगवान स्वयं उसकी रक्षा करते हैं।
विज्ञापन

कथा स्थल पर जब गोवर्धन लीला का वर्णन हुआ तो समस्त श्रद्धालु जय गोवर्धनधारी, जय कन्हैया लाल की के जयघोष में झूम उठे। वातावरण भजनों, ढोल-नगाड़ों और झांकियों की मधुर ध्वनियों से गूंजता रहा। विशेष आकर्षण के रूप में झांकियों के माध्यम से गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला का सुंदर चित्रण किया गया। कान्हा के स्वरूप में सज कर आए नन्हें-मुन्नों ने मनमोह लिया।
विज्ञापन

कथा के यजमान अजय शर्मा, मिलन शर्मा, विनय अग्रवाल, रजनी अग्रवाल रहे। संचालन विनोद कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर जयपाल सिंह व्यस्त एमएलसी, नरेंद्र सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, मनोज कठेरिया, विक्रम सिंह विक्की, आकाश अग्रवाल, अमित रस्तोगी शामिल हुए। इस अवसर पर आदित्य शर्मा, शांतनु, राकेश कुमार शर्मा, विजय शर्मा, नरेंद्र शर्मा, अंकुर शर्मा, तुषार शर्मा, डॉ. अंकिता शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed