{"_id":"66d8f3e6761fa13c8709119a","slug":"truck-crushes-tractor-in-firozabad-sambhal-laborer-dies-sambhal-news-c-275-1-smbd1033-114015-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: फिरोजाबाद में ट्रैक्टर को ट्रक ने रौंदा, संभल के मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: फिरोजाबाद में ट्रैक्टर को ट्रक ने रौंदा, संभल के मजदूर की मौत
Thu, 05 Sep 2024 05:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
संभल। फिरोजाबाद जिले के थाना टूडला के निकट ट्रैक्टर को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार इस्लाम (32) निवासी ज्ञानपुर सिसौना थाना ऐंचोड़ा कंबोह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके कई साथी घायल हो गए। परिजन शव लेकर लौट रहे हैं।
मृतक इस्लाम के भाई रईस अहमद ने बताया कि इस्लाम पंजाब के एक ठेकेदार के माध्यम से सड़क किनारे ग्रिल लगाने का काम करता था। इन दिनों वह फिरोजाबाद जनपद में काम कर रहा था। बुधवार की सुबह में नाश्ता करने के बाद वह अपने अन्य साथी मजदूरों के ट्रैक्टर से काम के लिए चला था। रास्ते में ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। इस हादसे में इस्लाम की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिवार के लोगों के साथ पहुंचे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद शव लेकर लौट रहे हैं। इस्लाम की मौत से पत्नी गुले चमन और बेटा व बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है।