फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Truck collides with tractor-trolley, one killed, two injured

ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor-trolley, one killed, two injured
गवां/संभल। संभल-अनूपशहर मार्ग पर गांव दीपपुर डांडा के नजदीक सीमेंट से लदे ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर में बैठे एक ग्रामीण मौत हो गई। दो ग्रामीण घायल हुए हैं। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार की रात नौ बजे करीब रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैतुआ निवासी किसान राम रहीश, संजीव, मानकचंद, चमन जिला बुलंदशहर के कस्बा अनूपशहर की मंडी समिति में धान बेचने गए थे। घर लौटते समय संभल-अनूपशहर मार्ग पर स्थित गांव दीपपुर डांडा में गवां की ओर से आए ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मार दी। इसमें मानकचंद्र (28) पुत्र राम रहीश की मौत हो गई। जबकि गांव निवासी ट्रैक्टर चालक हरज्ञान का दस वर्षीय बेटा दीपक और रामरहीश घायल हो गए। हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed