फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Troubled by domestic discord, a 17-year-old youth hanged himself to death.

Sambhal News: घरेलू कलह से परेशान 17 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Troubled by domestic discord, a 17-year-old youth hanged himself to death.
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 17 वर्षीय युवक ने सोमवार सुबह घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर ली। युवक ने कमरे में लगे पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के कामों में लगे हुए थे। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक जब काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया। परिजनों ने उसे आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब परिजन कमरे के पास पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा न खुलने पर जब परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा, तो युवक पंखे के सहारे रस्सी के फंदे से उन्हें झूलता दिखाई दिया।
विज्ञापन

यह देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल दरवाजा तोड़कर युवक को नीचे उतारा और इलाज के लिए चंदौसी के एक निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही युवक का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक पिछले कुछ समय से घरेलू बातों को लेकर परेशान चल रहा था। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed