फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   triple talaq for dowry in sambhal

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर दिया तीन तलाक, पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
triple talaq for dowry in sambhal
संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन अन्तर्गत मोहल्ला झरझरान में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को तीन तलाक दिया है। पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी तो हड़कंप मच गया। अब कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। गुरुवार को दर्ज हुई रिपोर्ट में समरीन ने बताया कि मोहल्ला झरझरान निवासी मोहम्मद आफताब से कई वर्ष पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

शादी के बाद से आरोपी पति और उसके परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर मारपीट की गई। कई बार पंचायत की गई। जिसके बाद पति और ससुरालिया शांत हो गए। अब कुछ दिनों से फिर से दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया और तीन तलाक दे दी। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए दहेज उत्पीड़न और तीन तलाक में रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति मोहम्मद आफताब, ससुर जुल्फेकार, सास रेशमा, जेठ आशकार, देवर सैफ अली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed