{"_id":"5dc9b3ff8ebc3e5b28216cc9","slug":"triple-talaq-for-dowry-in-sambhal-sambhal-news-mbd3288945178","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
triple talaq for dowry in sambhal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/मढ़न। असमोली के गांव मनोटा में विवाहिता को दहेज की खातिर तीन तलाक दिया है। इसकी जानकारी विवाहिता के मायके वालों को हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ित विवाहिता ने मायके वालों के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला में संज्ञान लेते हुए आरोपी पति समेत तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव मनोटा निवासी नगमा पत्नी आसिम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी ढाई साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति और उसके परिजन दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे। विरोध किया तो मारपीट की गई। कई बार पंचायत हुई जिसमें मामला शांत हो गया। अब कुछ दिनों से फिर से दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग की जाने लगी।
विरोध किया तो एक सप्ताह पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया और तीन तलाक दे दिया। इसकी जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित महिला मायके वालों के साथ थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए पति आसिम के खिलाफ तीन तलाक और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं ससुर बब्बू और सास राबिया को दहेज उत्पीड़ने में आरोपी बनाया गया है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।