फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   triple murder case in sambhal

ऑनरकिलिंग: पहले प्रेमी युगल को मारा, फिर भेद खुलने के डर से छोटे भाई की करा दी हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
triple murder case in sambhal
चंदौसी। थाना धनारी के गांव में हुई प्रेमी युगल की हत्या सुखिया के भाई ने गांव के ही दो लोगों के साथ मिलकर थी और शवों को पेड़ पर लटका दिया। छोटे भाई कुलदीप के विरोध करने पर भेद खुलने के डर से आरोपियों ने उसकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने सुखिया के दो सगे भाई और दो गांव के युवकों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। एसपी यमुना प्रसाद ने बताया कि गांव के युवकों को दी गई ढाई लाख रुपये की सुपारी की रकम भी बरामद कर ली है। पुलिस ने चारों हत्यारोपियों को गांव गढ़ा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार रात प्रेमी बंटी के पिता बिन्नामी की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बहजोई में एसपी यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता में बताया कि थाना धनारी के गांव गढ़ा में 25 जून को घर से गायब हुए प्रेमी युगल बंटी और सुखिया गायब हो गए थे। एक जुलाई को उनके शव गांव निवासी दानवीर के यूकेलिप्टस के बाग में शीशम के पेड़ से लटके मिले थे। युवती के परिजन घटना स्थल पर नहीं पहुंचे थे, तभी से युवती के परिजनों पर पुलिस को शक था। जांच पड़ताल में युवती के भाई विनीत की भूमिका सामने आई।
विज्ञापन

तफ्तीश में हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने प्रेमी युगल की हत्या के आरोप में सुखिया के भाई विनीत, दूसरे भाई किशोरी, गांव निवासी जगपाल यादव, श्योराज को बुधवार की भोर में गढ़ा के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ में विनीत से पूरा जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को विनीत ने बताया कि 25 जून को बंटी-सुखिया घर से गायब हो गए थे। उसे जानकारी मिली कि दोनों गन्ने के खेत में छुपे हुए हैं। समाज में बदनामी होने के कारण उसने भाई किशोरी, दोस्त श्योराज और जगपाल के साथ मिलाकर दोनों की हत्या की साजिश रची। 26 जून को बंटी और सुखिया उन्हें जंगल में गन्ने के खेत में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों ने मिलकर रस्सी और दुपट्टे से दोनों का गला दबा दिया और शव पेड़ से लटका दिया। पहचान छुपाने के लिए उनके ऊपर तेजाब भी डाला गया था। मारते समय छोटा भाई कुलदीप आ गया था। उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया था। एक जुलाई को दोनों के शव मिलने पर कुलदीप ने फिर विरोध किया था। हत्या का पर्दाफाश होने के डर से दो जुलाई की रात जंगल में लेकर जाकर उसकी भी हत्या कर दी। साजिश में शामिल होने के लिए जगपाल और श्योराज को ढाई लाख रुपये दिये थे। पुलिस ने दोनों से सुपारी की रकम भी बरामद कर ली है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मृतक बंटी के पिता बिन्नामी की तहरीर पर मंगलवार की देर रात तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। घटना के खुलासे में इंस्पेक्टर धनारी सतेंद्र भड़ाना और उनकी टीम रही।

तेजाब की खाली बोतल, पव्वे भी किये बरामद
चंदौसी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तेजाब की खाली बोतल, शराब के खाली पव्वे भी बरामद किये हैं। आरोपियों ने प्रेमी युगल की हत्या से पहले शराब पी थी। श्योराज ने झांसे में देकर मृतक बंटी को भी शराब पिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed