फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tree falls on highway during storm; tractor split in two; traffic disrupted.

Sambhal News: आंधी में हाईवे पर गिरा पेड़, ट्रैक्टर के हुए दो तुकड़े , बाधित रहा यातायात

Thu, 11 Jun 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 11 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tree falls on highway during storm; tractor split in two; traffic disrupted.
बबराला। शरीर झुलसाने वाली धूप के साथ भीषण गर्मी के बाद बुधवार शाम चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बारिश के साथ आई आंधी में हाईवे पर पेड़ गिरने से रोड पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन

पास में ही मिस्त्री की दुकान पर मरम्मत के लिए खड़ा ट्रैक्टर भी पेड़ गिरने से दो हिस्सों में बंट गया। पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की आधा किमी तक लाइनें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी से पेड़ हटवाकर यातायात सुचारू कराया। पेड़ गिरने से हाईवे पर रोडवेज बस, बाइक, ट्रक, ट्रैक्टर, टेंपो व ई-रिक्शा समेत वाहनों की दोनों ओर आधा किमी तक लंबी लाइन लग गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने नगर पंचायत के कर्मचारियों के सहयोग से एक घंटे के प्रयास के बाद जेसीबी से पेड़ को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।
विज्ञापन

नगर समेत आसपास इलाके में आंधी और बरसात के साथ ओलों की भी बारिश हुई। करीब दस मिनट तक आसान से पानी के साथ ओले गिरते रहे। इसके बाद मौसम शांत हो गया। सोशल मीडिया पर ओलों की बौछार होने का वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल किया। हालांकि आंधी-पानी और ओलावृष्टि से भीषण गर्मी में लोगों को राहत काफी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed