{"_id":"577ab9944f1c1b6c117fa3c6","slug":"travelar-beaten-by-travelor","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला टीटीई ने यात्री को पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला टीटीई ने यात्री को पीटा, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Tue, 05 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
धौलाधार एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन चंदौसी पर टिकट चेकिंग के दौरान महिला टीटीई ने एक यात्री के पास टिकट होने के बावजूद उसके गाल पर कई थप्पड़ जड़ दिए। गलती सिर्फ इतनी थी कि वह यात्री गेट पर नहीं रुका। इससे यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि बाद में कुछ जागरूक लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया।
सोमवार को दोपहर बारह बजे बरेली-अलीगढ पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर आकर रुकी तो महिला टीटीई गेट पर टिकट चेक करने के लिए खड़ी हो गईं। इसी दौरान वहां चार किसान पहुंचे, जो मैंथा तेल बेचने चंदौसी आए थे। इनमें तीन किसान टिकट चेक कराने लगे। जबकि एक किसान आगे निकल आया।
ग्राम रेवती बहोड़ाखेड़ा निवासी इस किसान को महिला टीटीई ने वापस बुलाया और टिकट दिखाने को कहा। किसान ने टिकट तो दिखा दिया लेकिन इसके बावजूद महिला टीटीई ने यह कहते हुए उसके गाल पर कई थप्पड़ जड़ दिए, वह बिना टिकट दिखाए आगे कैसे निकल गया।
विज्ञापन
अचानक इस तरह के रवैये से किसान भौच्चका रह गया, उसके साथ के तीनो किसान भी सन्न रह गए। महिला टीटीई के इस अमर्यादित रवैया से किसानों व अन्य यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन कुछ समझदार लोगों ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत करा दिया। लोगों का आरोप है कि इस महिला टीटीई का रवैया यात्रियों के प्रति बहुत खराब है। इधर मुख्य टिकट निरीक्षक मुकेश वार्ष्णेय का कहना है कि यह बात उनके संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा किया है तो गलत किया है, इसकी जानकारी की जाएगी।