{"_id":"61f054002e3ed2445c4407f8","slug":"transformer-installed-at-400-kv-in-janetta-blew-up-after-six-hours-chandausi-news-mbd41707464","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनेटा में 400 केवी लगा ट्रांसफार्मर छह घंटे बाद फुंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनेटा में 400 केवी लगा ट्रांसफार्मर छह घंटे बाद फुंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनेटा/चंदौसी। तहसील चंदौसी के गांव जनेटा में पांच दिन पूर्व 400 व 160 केवी के ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव में छह हजार की आबादी में अंधेरा हो गया था। ग्रामीणों की शिकायत के बाद सोमवार की रात विद्युत विभाग ने 400 केवी का दूसरा ट्रांसफार्मर लगाया। जिससे ग्रामीणों को कुछ राहत मिली, मगर मंगलवार की सुबह वह भी फुंकने से स्थिति जस की तस हो गई है।
गांव जनेटा में पिछले पांच दिन 400 व 160 केजी के ट्रांसफार्मर फुंकने से गांव के मोहल्ला कुरैशियान, मियां वाली मस्जिद, मैन मार्केट, करामत वाली मस्जिद, बाजार बाला, नूरानी मस्जिद, हुसैनी मस्जिद सहित दस मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप है। घरों में लगे सबमर्सिबल व इनवेटर शो-पीन बन रहकर गए। विद्युत आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर विद्युत विभाग ने सोमवार की रात दो बजे 400 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया। जिससे विद्युत आपूर्ति सुचारू की गई, मगर मंगलवार की सुबह ट्रांसफार्मर फुंक गया। जिससे एक बार फिर गांव में अंधेरा व्याप्त हो गया। रात को विद्युत आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को चोरी आदि का भय बना हुआ है।
अवर अभियंता मोहित शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात लगाया गया 400 केवी का ट्रांसफार्मर मंगलवार की सुबह फुंक गया। मुरादाबाद से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया गया है, देर रात तक गांव की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।