फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Training given to dealers to generate e-stamp, income, caste and residence

ई-स्टांप, आय, जाति और निवास बनाने के लिए डीलरों को दिया प्रशिक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Training given to dealers to generate e-stamp, income, caste and residence
संभल। संभल तहसील के सभागार में राशन विक्रेताओं को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान को जनसेवा केंद्र के रूप में संचालित करने का प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि राशन की दुकानों से सरकारी राशन के अलावा अब ई-स्टांप भी मिलेगा। यही नहीं, आयजाति और निवास प्रमाणपत्र भी बना सकेंगे।
विज्ञापन

अभी तक राशन की उचित दर विक्रेताओं की दुकानों पर बिजली बिल जमा करने की अतिरिक्त सुविधा लोगों को दी जा रही थी। अब इससे आगे बढ़कर इन दुकानों को जनसेवा केंद्र का रूप दिया जा रहा है। जिले में सरकारी सस्ते गल्ले की कुल 949 दुकानें हैं। प्रशिक्षण पाने के बाद राशन विक्रेता आम लोगों को दी जाने वाली सेवाएं अपनी दुकानों से लोगों को उपलब्ध कराने लगेंगे। जनसेवा केंद्र वाली सेवाओं का उन्हें अधिकार मिलने से अतिरिक्त आय भी बढ़ जाएगी। सोमवार को संभल तहसील क्षेत्र के राशन विक्रेताओं को तहसील सभागार में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि राशन विक्रेताओं को प्रशिक्षित किया गया है। इस दौरान उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कुलदीप जैन, गुरुदत्त, मनोज के अलावा रोहित, परवेज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed