फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   train aati dekhi to bike chhodkr bhage, parkhachche ude

ट्रेन आती देखी तो बाइक छोड़कर भागे, परखच्चे उड़े

Fri, 23 Dec 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Fri, 23 Dec 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
मौत को बेहद करीब देखकर युवक बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग निकले। इससे उनकी जान तो बच गई लेकिन बाइक के परखच्चे उड़ गए। दो टुकड़े हुई बाइक को आरपीएफ ने कब्जे में लिया। आरपीएफ जांच के बाद बाइक स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। तीनों युवक मौके से भाग गए। 
विज्ञापन



चंदौसी-अलीगढ़ रेलमार्ग स्थित गेट संख्या 38 बी व 39 बी के बीच ग्राम मऊ अस्सू के ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर आने जाने के लिए रास्ता बना रखा है। गुरुवार को एक बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार से आ रहे थे। इसी तेजी में ही उन्होंने अलीगढ़ की ओर से आ रही लिंक एक्सप्रेस बेहद नजदीक आने के बावजूद बाइक को पार करने की जानलेवा कोशिश की। लेकिन ट्रेन को बेहद नजदीक देखकर चालक युवक हड़बड़ा गया। बाइक गिर गई, जिससे तीनों युवक बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग निकले। पलक झपकते ही ट्रेन बाइक से टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए। 150 मीटर तक घिसटती हुई चली गई।
विज्ञापन


चालक ने ट्रेन को रोका और उसे इंजन के नीचे से निकाल कर इसकी सूचना चंदौसी रेलवे स्टेशन के पावर केबिन को दी। बाइक के दो टुकड़े हो चुके। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच और बजाज कैलीबर बाइक को कब्जे में लेकर थाने आ गए। आरपीएफ ने बताया कि बाइक स्वामी की तलाश कर उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed