फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traders stage protest by shutting down bullion market against GST raids, uproar

Sambhal News: जीएसटी छापे के विरोध में सराफा बाजार बंदकर धरने पर बैठे व्यापारी, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Traders stage protest by shutting down bullion market against GST raids, uproar
चंदौसी। जीएसटी छापे के विरोध में बृहस्पतिवार को सराफा बाजार बंद कर व्यापारियों ने सड़क पर धरना-प्रदर्शन किया। समर्थन में आए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जीएसटी विभाग की कार्यप्रणाली पर आरोप लगाए। सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक धरना जारी रहा। इसके बाद व्यापारी डीएम से मिलने बहजोई के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जीएसटी की टीम ने बुधवार की दोपहर चंदौसी के घासमंडी बाजार में एक सराफ के प्रतिष्ठान पर छापा मारा था। टीम में महिला अधिकारियों समेत 10 अधिकारी शामिल थे। करीब 21 घंटे तक कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को भोर के समय टीम लौट गई। जीएसटी के छापे के विरोध में व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। शहर में सराफे की करीब 80-90 दुकानें हैं। जिनमें 15-16 बड़े शोरूम हैं।
विज्ञापन

बुधवार को छापे के बाद बृहस्पतिवार की सुबह नौ से 10 बजे के बीच रोजाना की तरह सराफा व्यापारी अपनी-अपनी दुकानों पर तो पहुंचे लेकिन शटर नहीं उठाए। सभी व्यापारी घास मंडी चौराहे पर एकत्र हो गए और सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूरा बाजार बंद कर दिया। समर्थन में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जीएसटी की टीम द्वारा छापे के दौरान व्यापारी के आवास और प्रतिष्ठान को बंधक बना लिया जाता है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही अनिश्चित कालीन धरना जारी रखने का एलान कर दिया। दोपहर में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी की प्रतिनिधि के रूप में उनकी पुत्री ब्लॉक प्रमुख बनियाखेड़ा डॉ. सुगंधा सिंह धरना स्थल पर पहुंचीं और व्यापारियों से बात कर समस्या सुनी।
साथ ही जीएसटी अधिकारियों से मोबाइल पर वार्ता की। जीएसटी कमिश्नर के साथ वार्ता करने के लिए राज्यमंत्री की अध्यक्षता में एक बैठक बहजोई कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित करने का आश्वासन दिया। दोपहर तीन बजे तक धरना जारी रहा। इसके बाद व्यापारी धरना समाप्त कर बहजोई रवाना हो गए।
--------
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में लिए गए कई निर्णय, आज खुलेगा बाजार
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के युवा जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता के नेतृत्व में सराफा व्यापारी व अन्य व्यापारी संगठन के पदाधिकारी बहजोई कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और राज्यमंत्री गुलाब देवी की मध्यस्थता में बैठक हुई। जीएसटी मुरादाबाद के एडिशनल कमिश्नर भी थे। बैठक में व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों पर आरोप लगाए।
व्यापारियों ने कहा कि जीएसटी के छापे से उन्हें कोई एतराज नहीं है। लेकिन अधिकारी भारी फोर्स के साथ आते हैं और व्यापारी के प्रतिष्ठान और आवास को बंधक बना लेते हैं। व्यापारी व उनके परिवार के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, जैसे उन्होंने डकैती डाली हो। डीएम के आदेश के अनुसार निर्णय लिया गया कि अगर जीएसटी अधिकारी किसी के यहां छापा मारते हैं तो उसके परिवार का एक सदस्य और व्यापार मंडल के दो प्रतिनिधि जीएसटी टीम के साथ मौजूद रहेंगे।
राज्यमंत्री ने छापे के दौरान व्यापारी के परिवार व व्यापार मंडल के दो-दो सदस्य मौजूद रहने की घोषणा की। इसके अलावा कहा गया कि छापे के दौरान जो मौके पर रहेगा, वह कार्रवाई पूरी होने के बाद ही बाहर आ सकता है। मौजूद लोग अपना-अपना मोबाइल साथ नहीं रखेंगे। व्यापारियों का सम्मान रखा जाएगा।
बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, युवा जिलाध्यक्ष सागर गुप्ता, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष शाह आलम मंसूरी, फूलप्रकाश वार्ष्णेय, साकेत अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अविनाश, सचिन अग्रवाल, नंदन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, संचित अग्रवाल, बंटी बिंदल, मनीष अग्रवाल, विकास अग्रवाल, दीप गोयल, सुभाष मित्तल समेत करीब 100 व्यापारी मौजूद थे। संवाद
-------
धरने के दौरान जाम से जूझता रहा बाजार
चंदौसी। सड़क पर धरना प्रदर्शन के दौरान बाजार जाम से जूझता रहा। सुबह 10 बजे व्यापारी काफी संख्या में धरने पर बैठ गए। जिससे बड़ा बाजार, घासमंडी, बिसौली गेट, सीकरी गेट की ओर से आने वाले लोग जाम में फंस गए। जाम लगता देख पुलिस ने वाहनों को पीछे लौटा दिया। जिससे बाजार से सटी गलियों से ई-रिक्शा आदि निकलते रहे।
----------
ई-रिक्शा से सराफा व्यापारी के प्रतिष्ठान पर पहुंची थी टीम
चंदौसी। बुधवार को सराफा व्यापारी के यहां छापे के लिए जीएसटी टीम दो वाहनों से चंदौसी आई। बताया जाता है कि टीम में दस सदस्य शामिल थे जो दो गाड़ियों से संभल गेट पर रुक गए और यहां अपनी गाड़ियां खड़ी कर ई-रिक्शा से सराफा व्यापारी के यहां पहुंचे। जिससे किसी को टीम के आने की भनक तक नहीं लग सकी।
-----
जीएसटी की छापे के दौरान व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस संदर्भ में राज्यमंत्री और डीएम ने भी आश्वासन दिया है कि व्यापारियों का सम्मान किया जाएगा। क्योंकि व्यापारी भारत की अर्थव्यवस्था के प्रहरी हैं। जिससे शुक्रवार को होने वाला आंदोलन समाप्त कर दिया गया है। वहीं एसपी ने भी मानवता के नाते पुलिस का व्यवहार व्यापारियों के साथ आदर्श पूर्वक रहने की बात कही है।


प्रेम ग्रोवर, जिलाध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल

--------
जीएसटी के छापे से कोई एतराज नहीं है। जीएसटी की शाखा एसआईबी के अधिकारी भारी संख्या में छापा मारते हैं और व्यापारी के प्रतिष्ठान व आवास को बंधक बना लेते हैं। व्यापारी के परिवार को बेवजह परेशान करते हैं। जो गलत है। इतना ही नहीं छापे के दौरान कॉपी पर हस्ताक्षर करा लेते हैं। उसकी कॉपी भी नहीं देते। जो गलत है।
अरविंद कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed