फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traders demand to start operation of passenger trains

पैसेंजर ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कराने को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Traders demand to start operation of passenger trains
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक आशीष कुमार को सौंपा। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना काल में भारत सरकार ने 2020 से ट्रेनों का संचालन पूर्णता बंद कर दिया है। बाजार खुल चुका है, अन्य सभी चीजें सामान्य हो गई हैं, तो चंदौसी से ट्रेनों का संचालन भी प्रारंभ करा दिया जाए। चंदौसी नगरी एक व्यापारिक केंद्र है। यहां सैकड़ों की तादाद में लोग सफर करते हैं और व्यापार के लिए आते जाते हैं। डेढ़ वर्ष से अधिक समय से ट्रेनें बंद होने से व्यापार पर भी असर पड़ रहा है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल रेल मंत्री से मांग करता है कि चंदौसी से अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, हाथरस, आगरा के लिए पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया जाए। ताकि लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, शाह आलम मंसूरी, अनुज वार्ष्णेय, मोहम्मद सोहेल, नौशाही, उमेर शमसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed