फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tomorrow there will be route diversion in Bahjoi

कल बहजोई में रहेगा रूट डायवर्जन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow there will be route diversion in Bahjoi
चंदौसी/बहजोई। विधानसभा चुनाव के लिए रविवार (13 फरवरी) को बहजोई में रजपुरा रोड स्थित नवीन पुलिस लाइन से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। इस दौरान बहजोई में रजपुरा और संभल मार्ग पर रूट डायवर्ट रहेगा। ऐसे में बहजोई की ओर देखभाल कर निकलें, ताकि जाम की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जिले में चारों विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए 13 फरवरी को सभी पोलिंग पार्टियां नवीन पुलिस लाइन बहजोई से बूथों पर जाने के लिए रवाना होंगी। इस्लामनगर चौराहे से संभल चौराहा, बेहटा जयसिंह चौराहा होते हुए नवीन पुलिस लाइन की दूरी 2.5 किलोमीटर है।
विज्ञापन

चुनाव के लिए 900 वाहन अधिग्रहित किए गए हैं तथा करीब नौ हजार से अधिक अधिकारियों, कर्मचारियों की मतदान में ड्यूटी लगाई गई है। रविवार को सभी बहजोई स्थित नवीन पुलिस लाइन पर एकत्र होंगे, वहीं से उनकी ड्यूटी लगाकर बूथों पर भेजा जाएगा। ऐसे में 13 फरवरी को सुबह छह से शाम को कार्य समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट डायवर्ट प्वाइंट:
- संभल तिराहा बहजोई : संभल तिराहा बहजोई से संभल की ओर जाने वाले सभी व्यवसायिक वाहन/ट्रैक्टर-ट्राली को वाया चंदौसी होकर संभल भेजा जाएगा।
- बेहटा जयसिंह चौराहा : बेहटा जयसिंह चौराहे से रजपुरा की ओर जाने ओर केवल पोलिंग पार्टियों से संबंधित वाहनों को छोड़कर कोई वाहन नहीं जाएगा।
- फरीदपुर मंदिर तिराहा (कैलादेवी रोड) : पोलिंग पार्टियों से संबंधित वाहनों को छोड़कर अन्य वाहन नवीन पुलिस लाइन बहजोई की ओर नहीं जाएंगे।
- चौधरी सराय चौराहा संभल : चौधरी सराय चौराहा संभल से बहजोई तथा बदायूं की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन/व्यवसायिक वाहन चंदौसी चौराहा संभल से चंदौसी की ओर होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे।
पोलिंग पार्टियों के वाहनों के लिए निर्देश
- बाहर से आने वाली फोर्स/पोलिंग कर्मचारियों को रोडवेज बस अड्डे बहजोई तथा बेहटा जयसिंह चौराहे से टेंपों व ई-रिक्शा से नवीन पुलिस लाइन जा सकते हैं।
- सरकारी बसें पुलिस फोर्स को पुलिस लाइन बैरियर पर उतारकर वापस रोडवेज बस स्टैंड पर आकर खड़ी होगी।
- नवीन पुलिस लाइन के एंट्री गेट नंबर-एक से दाहिने 200 मीटर आगे बनी पार्किंग में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट/पुलिस सेक्टर प्रभारी की गाड़ियां खड़ी होंगी।
- नवीन पुलिस लाइन बहजोई के गेट-एक के दाहिने जाने वाली रोड से 300 मीटर की दूरी पर चंदौसी विधानसभा व बिलारी आंशिक की पोलिंग पार्टियों की बस खड़ी होगी।
- नवीन पुलिस लाइन बहजोई के गेट-एक के दाहिने की ओर जाने वाली रोड से 600 मीटर की दूरी पर संभल विधानसभा की पोलिंग पार्टियों की बसें खड़ी होंगी।
- नवीन पुलिस लाइन बहजोई के गेट-तीन के एंट्री प्लाइंट से लगभग 200 मीटर दाहिने पर असमोली विधानसभा की पोलिंग पार्टियों की बसें खड़ी होंगी।
- गेट तीन के बायीं ओर गुन्नौर विधानसभा सीट की पोलिंग पार्टियों की बसें खड़ी होंगी।
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बहजोई में 13 फरवरी को रूट डायवर्ट रहेगा। साथ ही पोलिंग पार्टियों के वाहनों के लिए अलग व्यवस्था की गई है।
चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed