{"_id":"62b4bc72e881477afb0e13d6","slug":"token-will-now-have-to-be-generated-online-to-get-solar-pump-on-grant-sambhal-news-mbd432413268","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदान पर सोलर पंप लेने के लिए अब ऑनलाइन जेनरेट करना होगा टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदान पर सोलर पंप लेने के लिए अब ऑनलाइन जेनरेट करना होगा टोकन
विज्ञापन
संभल। पीएम कुसुम योजना के तहत अनुदान पर सोलर पंप लेने के लिए अब ड्राफ्ट नहीं चलेगा, बल्कि किसानों को खुद ही ऑनलाइन टोकन जेनरेट करना होगा। जिले को कुल 156 सोलर पंपों का लक्ष्य मिला है। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को सोलर पंप मिलेगा। किसानों को 40 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा। जबकि शेष 60 प्रतिशत राशि का अनुदान मिलेगा। इसमें 30 प्रतिशत केंद्र और 30 प्रतिशत की भागीदार प्रदेश की होगी।
उप कृषि निदेशक हीरा सिंह जीना ने बताया कि जिले के किसानों को पीएम कुसुम योजना के तहत अनुदान पर सोलर पंप स्थापना के लिए पहले आओ पहले पाओ पर अनुदान मिलेगा। योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को विभागीय वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। पंजीकृत किसानों को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। ऑनलाइन टोकन जेनरेट होने के बाद किसानों को चालान के माध्यम से 40 प्रतिशत धनराशि एक सप्ताह के अंदर किसी भी बैंक की शाखा में जमा करनी होगी।
उन्होंने बताया कि दो एचपी के लिए चार इंच, तीन एवं पांच एचपी के लिए छह इंच और 7.5 एवं दस एचपी के लिए आठ इंच का बोरिंग किसान को स्वयं कराना अनिवार्य है। वहीं, 22 फीट तक की गहराई पर उपलब्ध जल स्तर के लिए दो एचपी सर्फेस सोलर पंप, 50 फीट तक गहराई पर के लिए दो एचपी सबमर्सिबल, 150 फीट की गहराई पर तीन एचपी। और 200 फीट की गहराई पर पांच एचपी जबकि 300 फीट की गहराई पर 7.5 एवं 10 एचपी के सोलर पंप लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
किसानों ऐसे मिलेगा अनुदान
छोटे किसानों के लिए सबसे सस्ता दो हार्स पावर का सोलर पंप दिया गया है। इसका बाजार मूल्य 1,44,526 रुपये है। इसमें राज्य व केंद्र सरकार दोनों मिलाकर 86,716 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। शेष 57,810 रुपये किसानों को खुद देने होंगे। दो हार्स पावर के सबमर्सिबल पर 89 हजार का अनुदान रहेगा, जबकि 59 हजार किसानों को लगाना होगा। तीन हार्स पावर के सबमर्सिबल पर एक लाख 16 हजार रुपये अनुदान व 77 हजार रुपये किसानों को लगाने होंगे। पांच हार्स पावर के सबमर्सिबल पर 16,300 रुपये अनुदान व एक लाख रुपये किसानों को खुद लगाने हैं। इसी तरह सात व 10 एचपी के सबमर्सिबल भी दिए जाएंगे, जिसके लिए 60 प्रतिशत अनुदान दोनों सरकार मिलकर देंगी।
किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों को ही मिल सकेगा योजना का लाभ
पीएम किसान सम्मान निधि जिन किसानों को मिल रही होगी, उन्हीं को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। क्योंकि टोकन जेनरेट कराने के लिए पंजीकरण की आवश्यकता पड़ेगी और पंजीकरण सिर्फ किसान सम्मान निधि पा रहे किसानों का ही पोर्टल पर है। टोकन कहीं से भी ऑनलाइन जेनरेट कराए जा सकते हैं।
शासन ने जनपद संभल में 156 सोलर पंपों को अनुदान पर देने का लक्ष्य दिया है। इनमें दो हार्स पावर से लेकर दस हार्स पावर तक के पंप हैं। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को लाभ दिया जाएगा। 25 जून की सुबह 11 बजे ऑनलाइन टोकन जेनरेट होंगे। किसानों को यह टोकन जेनरेट कराने हैं।
हीरा सिंह जीना, उप कृषि निदेशक, संभल