{"_id":"57966d9c4f1c1b356421e947","slug":"to-leave-the-villege","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव से एक और परिवार पलायन के मूड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव से एक और परिवार पलायन के मूड में
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
गांव से एक और परिवार पलायन के मूड में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मांडली समसपुर गांव में दंबगों ने एक परिवार को पीटा। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद भी थाना पुलिस से भी न्याय नहीं मिल सका। इससे आहत परिवार राहत पाने के लिए गांव वालों के साथ सोमवार को सीओ के यहां पहुंच गया। सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उन्हें पलायन करना पड़ेगा क्योंकि आरोपी दंबग हैं और आएदिन धमका रहे हैं।
नखासा थाना क्षेत्र के गांव मांडली समसपुर में शनिवार को रात्रि में रमेश के परिवारवालों के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट की। पिटा परिवार थाने में गया। रिपोर्ट तो दर्ज हो गई पर पीटने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इस बीच दबंग फिर इस परिवार को धमका रहे हैं। परिवार के सदस्य सोमवार को संभल में पुलिस क्षेत्राधिकारी के पास पहुंचे। न्याय की गुहार लगाई। साथ में कहा कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह गांव से पलायन कर जाएंगे।
रमेश की पत्नी ने बताया कि दबंगों ने उन्हें पीटा और उनके बेटे विनोद की पत्नी तथा उनकी बेटी शिवानी को भी पीटा है। सभी को गंभीर चोटें आईं हैं पर पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी अफसर अब्बास जैदी ने कहा कि मामला दो पक्षों के बीच हुए विवाद और झगड़े का है। इसमें मारपीट की एनसीआर दोनों ओर से दर्ज है। थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। यदि इस परिवार के साथ ज्यादती हुई है तो पुलिस इस परिवार को राहत देगी।