फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three vehicles including two luxury cars ashes due to fire in transformers

ट्रांसफार्मरों में लगी आग की चपेट में आने से दो लग्जरी कार समेत तीन वाहन हुए राख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles including two luxury cars ashes due to fire in transformers
संभल। सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा में दो ट्रांसफार्मरों में अचानक आग लगी तो आसपास खड़ी तीन गाड़ियां भी चपेट में आ गईं। आग ने विकराल रूप लिया तो गाड़ियों के टायर फटने लगे। जोरदार आवाजें होने पर आसपास के लोगों की नींद टूटी। आग लगी देखकर हड़कंप मच गया। लोग आग बुझाने के लिए दौड़े लेकिन आग का विकराल रूप देखकर साहस नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक वाहन जल चुके थे। शनिवार की देर रात करीब डेढ़ बजे मोहल्ला भूड़ा में लगे दो ट्रांसफार्मरों में लगी आग से मोहम्मद बिलाल की ब्रेजा कार, वासिफ की होंडा मोबिलो कार व अतीक और तश्कील की डीसीएम गाड़ी जल गई। पीड़ित वाहन स्वामियों ने बताया कि उनके घर के सामने ही दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। शनिवार की रात को ट्रांसफार्मर के नजदीक ही गाड़ियां खड़ी कर दी थीं।
विज्ञापन

देर रात जब जोरदार आवाज सुनाई दी तो बाहर जाकर देखा। गाड़ियों से आग की लपटें उठ रही थीं। तीनों वाहन स्वामियों का कहना है कि करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं एसडीओ शहर का कहना है कि तेल का रिसाव हुआ जिससे आग लग गई। वाहन चपेट में आने से जले हैं इसकी रिपोर्ट विभाग को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन से हो रहा था तेल का रिसाव, सूचना पर नहीं लिया संज्ञान
सरायतरीन के मोहल्ला भूड़ा के लोगों का कहना है कि दोनों ट्रांसफार्मर काफी समय से लगे हैं। इन ट्रांसफार्मर से जाने वाली लाइनें भी जर्जर हैं। कई दिनों से ट्रांसफार्मरों से तेल का रिसाव हो रहा था।

इसकी जानकारी बिजली विभाग को दी थी। लोगों का कहना है कि शनिवार को बिजली कर्मचारी आए और उन्होंने तेल को एकत्र करने के लिए बाल्टी लगा दी। जबकि उसका समाधान किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed