फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three teams formed to catch the killers of the laborer

Sambhal News: मजदूर के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Three teams formed to catch the killers of the laborer
जुनावई(संभलं)। थाना क्षेत्र के मजदूर की सात दिन पहले पीट-पीट कर हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है। हत्या में सात नामजद तो बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। वहीं थाना पुलिस के द्वारा पांच आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया गया था। थाना क्षेत्र के नगला अजमेरी गांव के भुवनेश कुमार और योगेश कुमार उर्फ दुर्गेश कुमार सहित दोनों भाई गांव की लेबर के साथ 18 अगस्त को गुन्नौर थाना क्षेत्र के रसूलपुर ढाय के रहने वाले ठेकेदार श्रीनिवास के बुलावे पर बबराला में बंटी के यहां लिंटर डालने के लिए गए थे। शाम को लिंटर डालने के बाद मजदूरी के रुपये मांगने पर ठेकेदार और योगेश कुमार में झगड़ा हो गया। तभी मामला मारपीट तक पहुंचने पर ट्रैक्टर चालक धर्मवीर के द्वारा 112 पुलिस को मौके पर बुलाया गया। जहां 112 पुलिस का सिपाही लवकेश कुमार दोनों लोग को बबराला थाने तक लेकर पहुंच गया। जहां 112 पुलिस के सिपाही द्वारा मजदूरों को थाने के सिपाही विनीत कुमार से संपर्क कराया गया।
विज्ञापन

मजदूरों ने सुरक्षा की गुहार लगाते हुए सही सलामत घर तक पहुंचाने की बात कही थी। इसके बाद 112 पुलिस के दो सिपाही और थाने के सिपाही विनीत कुमार मजदूरों को मेरठ बदायूं हाईवे पर सेंजना मुस्लिम गांव तक छोड़ वापस लौट गए। कुछ दूर आगे चलकर रसूलपुर ढाय निवासी ठेकेदार श्रीनिवास अपने दो दर्जन भर साथियों के साथ मिला। उसने ट्रैक्टर पर पथराव किया और योगेश कुमार को ट्रैक्टर से खींच कर पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

इस मामले में योगेश के पिता कर्रु ने श्रीनिवास सहित सात नामजद तो बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं थाना पुलिस ने सात नामजद आरोपियों में श्रीनिवास, सुभाष, गुड्डू, राजेश, संतोष सहित पांच लोगों को पकड़ जेल भेज चुकी है। दो नामजद में विनोद कुमार, जयपाल तो बीस अज्ञात हत्यारोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी उमेश सिंह सोलंकी ने बताया सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीम जुनावई थाने से तो एक टीम गुन्नौर थाने से गठित की गई है। जल्द ही सभी हत्यारोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed