फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three taken into custody for opposing encroachment

अतिक्रमण का विरोध करने पर तीन लिए गए हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Three taken into custody for opposing encroachment
चंदौसी में डबल फाटक के पास जनसेवा केंद्र की दुकान का टीनशेड व दीवार टूटने पर महिला सिपाही के ऊपर च? - फोटो : CHANDAUSI
चंदौसी। अखिरकार प्रशासन ने अतिक्रमण अभियान प्रारंभ कर ही दिया। राजस्व प्रशासन व नगर पालिका ने मंडी समिति से सीओ कार्यालय तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिससे जेसीबी के माध्यम से अवैध अतिक्रमण हटाया गया। अभियान का विरोध करने पर पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। अभियान चलने पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त रहा। लोगों ने अपना-अपना सामान लेकर भागते नजर आए। अभियान बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील में एसडीएम राजपाल सिंह ने नगर पालिका, राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की बैठक ली थी। जिसमें बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की जानकारी दी गई थी। बुधवार की दोपहर एक बजे मंडी समिति गेट से अभियान शुरू किया गया। अभियान में एसडीएम, नगर पालिका प्रशासन व पुलिस बल मौजूद रहा। पहले जेसीबी के माध्यम से मंडी समिति के पास सरकारी भूमि पर रखे खोखों को ध्वस्त को तोड़कर ध्वस्त कर दिया। जेसीबी से जब अवैध खोखो को हटा रही थी, तो खोखो स्वामियों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। वह खोखों में रखा अपना सामान लेकर भागने लगे। कुछ लोगों ने अपने लोहे के खोखो कही उठाकर अन्य स्थानों पर भिजवा दिए। मंडी समिति के पास अतिक्रमण हटाओ के बाद दोनों जेसीबी बहजोई तिराहा पर पहुंची। यहां जेसीबी को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। अवैध कब्जों पर दुकानदार अपना-अपना सामान समेटने लगे। कुछ देर का समय देने के बाद जेसीबी के माध्यम से अवैध कब्जों को ध्वस्त कराने का कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान तीन लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया तो पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। बुदवार को सीओ कार्यालय तक ही अभियान चलाया गया। एसडीएम राजपाल सिंह ने बताया कि अब अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। हर स्थान पर अभियान चलाकर अवैध कब्जों को ध्वस्त कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को सीओ कार्यालय से आगे अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर सीओ आलोक कुमार सिद्धू, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सहित राजस्व विभाग, नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

चंदौसी। अभियान के दौरान जेसीबी ने जब मंडी समिति के पास दुकान के आगे अवैध रूप से डाले गए टीन-शेड को हटाना शुरू किया। तभी दुकान के बने मकान में रहने वाली दो किशोरियां नीचे उतर आई और अतिक्रमण का विरोध करने लगी। दोनों किशोरियों का आरोप था कि प्रशासन द्वारा पहले नोटिस जारी नहीं किया गया। अगर नोटिस जारी किया होता तो वह स्वयं ही टीनशेड को उतार लेते। अतिक्रमण ध्वस्त होने के दौरान एक किशोरी अपने टीन-शेड को बचाने पहुंची। तभी उसे महिला सिपाही ने खींच लिया। दोनों किशोरियों ने अतिक्रमण हटाने का जमकर विरोध किया। दोनों किशोरियों जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने के साथ-साथ सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जब जेसीबी प्रेमनगर मार्ग पर पहुंची तो सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमारी के आवास के बाहर लगी टीन शेड को हटाना शुरू किया गया। तभी सपा महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव ने विरोध करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सपा नेता सतीश प्रेमी भी मौके पर जा पहुंचे। मगर प्रशासन ने किसी भी नहीं सुनी और अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान महिला सपा नेता अन्य लोगों के अतिक्रमण हटाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed