{"_id":"65dd72bef267734bd605f469","slug":"three-students-riding-a-bike-who-were-going-to-appear-for-the-up-board-10th-exam-were-hit-by-the-dcm-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, दो अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को मारी टक्कर, एक की मौके पर ही मौत, दो अस्पताल में भर्ती
Tue, 27 Feb 2024 12:15 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौसी (संभल)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:15 PM IST
सार
चंदौसी में दसवीं की परीक्षा देने जा रहे छात्रों की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। इसमें एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में पहुंचाया गया है। आरोपी चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार तीन छात्रों को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में चंदौसी के लक्ष्मणगंज निवासी शहजान (17) की मौत हो गई है तथा उसका साथी मोहम्मद जैद (18)घायल हो गया है। आरोपी चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मणगंज निवासी शहजान हाई स्कूल का छात्र था। वह मंगलवार को मोहल्ला कुरैशियान निवासी अपने साथी मोहम्मद जैद व अन्य तीसरे साथी के साथ बाइक से बनियाखेड़ा के लोकेंद्र शर्मा इंटर कॉलेज में परीक्षा देने जा रहे थे।
विज्ञापन
मुरादाबाद रोड पर चंदौसी ग्रीन के पास गड्ढे से बाइक बचाने के दौरान डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में शाहजान व उसका साथी जैद गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में चंदौसी सीएचसी लाया गया। वहां चिकित्सकों ने शहजान को मृत घोषित कर दिया तथा जैद को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
उनका तीसरा साथी से कुशल बच गया। अन्य लोगों ने उसे परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र पर भिजवाया। हादसे के दौरान लोगों ने आरोपी चालक को पकड़ लिया है तथा पुलिस को सौंप दिया है।