फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three stolen tractors and two members of inter-state gang caught

चोरी के तीन ट्रैक्टर और अंतर्राज्यीय गैंग के दो सदस्य पकड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three stolen tractors and two members of inter-state gang caught
संभल। गुन्नौर कोतवाली पुलिस ने कादराबाद में चेकिंग के दौरान चोरी के तीन ट्रैक्टर के साथ अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य पकड़े हैं, जबकि चार सदस्य मौका पाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में सीओ राकेश सिंह ने बताया कि शुक्रवार को गुन्नौर पुलिस गांव कादराबाद के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन चोर गैंग के सदस्य ट्रैक्टर लेकर बबराला से बदायूं मार्ग पर गांव कादराबाद की ओर से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस सतर्क हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टरों के आने पर उन्हें रोक लिया। पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। पुलिस ने घेरकर पकड़ दो आरोपियों को लिया, जबकि चार आरोपी मौका पाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अलीहसन और सलमान निवासी कस्बा दहगवां थाना जरीफनगर जनपद बदायूं बताए हैं। मौके से फरार चारों आरोपी भी जनपद बदायूं के ही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार आर्य, निरीक्षक रविंद्र कुमार राठी, एसआई राधेश्याम शर्मा, एसएसआई अजीत सिंह, हेड कांस्टेबल खुर्शीद अहमद, कांस्टेबल कुलदीप सिंह रहे।
विज्ञापन

बिहार व गाजीपुर से चोरी किए थे ट्रैक्टर
बबराला। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने पकड़े गए ट्रैक्टर बिहार व जनपद गाजीपुर से चोरी किए थे। उनके चेसिस नंबर बदलकर रजिस्ट्रेशन बदलकर बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के ट्रैक्टर के साथ दो आरोपी पकड़े गए हैं। चार आरोपी मौके से फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। राकेश सिंह, सीओ गुन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed