फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three sentenced to seven years in prison for drug trafficking.

Sambhal News: मादक पदार्थों की तस्करी में तीन को सात वर्ष की कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Three sentenced to seven years in prison for drug trafficking.
चंदौसी। मादक पदार्थों की तस्करी के मुकदमे में तीन लोगों को सात वर्ष के कठोर कारावास और 40-40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माने की धनराशि जमा न करने पर छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा।
विज्ञापन



बनियाठेर थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह अपनी टीम के साथ रोड पर रात में वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि मुरादाबाद की ओर से एक कार आती हुई दिखाई दी। कार सवारों से पूछताछ की गई तो वह सटीक जवाब नहीं दे सके। तलाशी में अफीम बरामद हुई। अफीम को तीनों आरोपियों ने पन्नी में लपेट कर अपने पैरों में बांध रखा था। इसके अलावा जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसकी डिग्गी में एक बोरा डोडा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वह झारखंड से अफीम और डोडा लाकर पंजाब में महंगे दामों में बेचते हैं। रात में चंदौसी रुककर सुबह यहां से पंजाब के लिए निकलने वाले थे कि पुलिस के हत्थे चढ़ गए। प्रभारी निरीक्षक की ओर से बरेली जिले के सिरौली थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी राजू, बनियाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा खास निवासी दिवाकर और इसी थाना क्षेत्र के ग्राम अल्लीपुर बुजुर्ग निवासी विपिन कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में आरोपपत्र अदालत में पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट रागिनी सिंह की अदालत ने शुक्रवार को तीनों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed