फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three people, including a woman, injured after being hit by a speeding motorcycle on the highway

Sambhal News: हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला समेत तीन घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Three people, including a woman, injured after being hit by a speeding motorcycle on the highway
बबराला। थाना क्षेत्र में आगरा-मुरादाबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार शाम हादसा हो गया। गांव इटौआ के निकट तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला एवं बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जुनावई थाना क्षेत्र के गांव अजीजपुर निवासी संजय और पंकज सोमवार दोपहर किसी काम से बबराला आए थे। शाम करीब सात बजे दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे इटौआ के पास पहुंचे, उनकी बाइक सड़क पर पैदल जा रही महिला से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबराला थाना प्रभारी लवनीश चौधरी ने बताया इस मामले में सूचना मिली थी। घायलों को इलाज के लिए गुन्नौर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है, तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed