{"_id":"62c88f99be80b0278333f583","slug":"three-members-of-interstate-bike-thief-gang-arrested-19-bikes-recovered-chandausi-news-mbd4340082168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 19 बाइकें बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार, 19 बाइकें बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 19 बाइकें बरामद की गईं हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी दिल्ली-हरियाणा राज्य के साथ आसपास के जनपदों से भी वाहनों की चोरी करते थे। सभी को जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानियां ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने टिकटा रोड कैला देवी चौराहा से चोरी की बाइकें बेचने ले जाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम ओमवीर निवासी गांव अलीनगर, धीरेंद्र निवासी गांव मौसमपुर व अवनेश निवासी गांव नूरपुर पिनौनी थाना इसलामनगर जिला बदायूं बताए। आरोपियों से 19 बाइकें बरामद की गईं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक तीनों ने बताया कि वह दिल्ली-हरियाणा राज्य के साथ आसपास के जनपदों से बाइकें चोरी करते थे। तीनों के खिलाफ चोरी, चोरी का सामान बरामदगी व धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार आरोपियों पर विभिन्न थानों में दर्ज हैं कई मामले
प्रभारी निरीक्षक पंकज लवानियां ने बताया कि आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो सामने आया कि ओमवीर के खिलाफ जिला बदायूं के थाना इसलामनगर, मुजरिया, सहसवान व उघैती समेत जिला संभल के थाना गुन्नौर व बहजोई में गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, लूट व लूट का सामान बरामदगी, जानलेवा हमला, एनडीपीएस एक्ट व आबकारी अधिनियम में कुल 17 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी धीरेंद्र के खिलाफ जिला बदायूं के इसलामनगर व जिला संभल के धनारी थाना में कुुल 6 मामले तथा आरोपी अवनेश के खिलाफ जिला बदायूं के थाना इसलामनगर में चोरी व आर्म्स एक्ट में 5 मामले दर्ज हैं।